Advertisment

दलित-आदिवासियों को न्याय और अधिकार दिलाने के लिए आगे आई आरपीआई

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले ग्रुप) ने झारखंड में संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए शिव उरांव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। पार्टी ने अनुसूचित जाति आयोग गठन, खेल अकादमी स्थापना और सामाजिक न्याय की दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया।

author-image
MANISH JHA
1759665514306

रांची, वाईबीएन डेस्क : खनिज संपदा से भरपूर झारखंड में मूल निवासी, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोगों का जीवन स्तर अब तक सुधार नहीं पाया है। ना तो बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है और ना ही स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बेहतर हो पाई है। सिंचाई व्यवस्था के अभाव में युवा आज भी पलायन को मजबूर हैं। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले ग्रुप) ने झारखंड में संगठन विस्तार का फैसला लिया है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी उसका हक और न्याय मिल सके। 

दलितों के लिए बनेगा अनुसूचित जाति आयोग

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता ने कहा कि राज्य में अनुसूचित जनजाति आयोग की तरह अनुसूचित जाति आयोग (SC Commission) का गठन कराया जाएगा, जिससे दलितों को उनका सम्मान और अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल राजनीति नहीं करती बल्कि समाज की समस्याओं के समाधान में विश्वास रखती है चाहे व्यक्ति दलित, आदिवासी, पिछड़ा या किसी भी वर्ग से हो।

विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स अकादमी की जरूरत

गुप्ता ने कहा कि झारखंड में खनिजों के साथ-साथ मानव प्रतिभा की भी कमी नहीं है। बिरसा मुंडा, परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और तीरंदाज दीपिका कुमारी जैसी विश्वस्तरीय हस्तियों ने राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्य में विश्व स्तरीय खेल अकादमी की स्थापना की जाएगी। 

शिव उरांव को मिला प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व

 कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले ग्रुप) का पुनर्गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से शिव उरांव को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसकी घोषणा राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता ने की। नारी सेना की अध्यक्ष पूनम सिंह को महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में अशोक कुमार गुप्ता, प्रदीप कुजूर, देवी दयाल मुंडा, सिकंदर उरांव, रुखसाना परवीन, रामप्रताप राम, त्रिपुरारी तिवारी, सुनील सिंह, राजेश उरांव, मंजूर अंसारी, पार्वती उरांव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisment
Jharkhand poltical news
Advertisment
Advertisment