Advertisment

सीता सोरेन का हमला : बोलीं स्वास्थ्य मंत्री की सोच असंतुलित पहले खुद का इलाज कराएं

धनबाद में आयोजित दुर्गा सोरेन सेना के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा नेता सीता सोरेन ने झारखंड सरकार और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उन्हें पहले खुद का इलाज कराना चाहिए।

author-image
MANISH JHA
1760617211066

रांची वाईबीएन डेस्क : भाजपा नेता सीता सोरेन ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंत्री की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लगती, इसलिए उन्हें स्वास्थ्य विभाग देखने से पहले खुद का इलाज कराना चाहिए।

दुर्गा सोरेन सेना के स्थापना दिवस पर श्यामडीह में हुई सभा

गुरुवार को दुर्गा सोरेन सेना के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने सीता सोरेन अपनी दोनों बेटियों के साथ धनबाद के श्यामडीह पहुंचीं। वहां पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। उन्होंने गुरुजी शिबू सोरेन और दिवंगत दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सरकार पर तीखी टिप्पणी, कहा स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

सभा को संबोधित करते हुए सीता सोरेन ने राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की कार्यशैली से यह साफ है कि वे मानसिक रूप से संतुलित नहीं हैं। उन्हें पहले मानसिक चिकित्सा की जरूरत है, तभी वे मरीजों की समस्या समझ पाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था बिखर चुकी है। अस्पतालों में न दवा है, न डॉक्टर समय पर मिलते हैं। संथाल परगना के मरीज अब राज्य के अस्पतालों पर भरोसा नहीं करते, और इलाज के लिए पश्चिम बंगाल जाने को मजबूर हैं। सीता सोरेन ने रिम्स–2 परियोजना को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब सरकार पुराने रिम्स की स्थिति सुधार नहीं पा रही, तो नया रिम्स बनाने का क्या तुक है? उन्होंने पूछा “क्या सरकार सिर्फ दिखावे के लिए नई परियोजनाएं घोषित कर रही है, जबकि पुराने अस्पतालों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है? “

 मंईयां सम्मान योजना” को बताया ठगी योजना

 महिलाओं को लेकर शुरू की गई “मंईयां सम्मान योजना” पर भी सीता सोरेन ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को सम्मान देने का नहीं, बल्कि जनता को छलने का तरीका है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के करीब 3,900 कर्मचारी छह महीने से वेतन से वंचित हैं, लेकिन सरकार नए वादे करने में व्यस्त है। “जब फंड ही नहीं है, तो योजनाओं की घोषणा सिर्फ दिखावा है, उन्होंने कहा। खनिज लूट पर गंभीर आरोप पुलिस अधिकारियों पर उठाई उंगली सीता सोरेन ने झारखंड में खनिज संपदा की अवैध लूट पर भी बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य की धरती को दिन-रात खोदा जा रहा है, और इसमें पुलिस प्रशासन की सीधी मिलीभगत है।  “थाना प्रभारी से लेकर डीएसपी और एसपी तक इस अवैध कारोबार में शामिल हैं। सब कुछ उनके संरक्षण में चल रहा है, उन्होंने आरोप लगाया।

Advertisment

जनता सब समझ रही है कहा, अब समय जवाब का है

अपने संबोधन के अंत में सीता सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता अब सरकार की चाल समझ चुकी है। जनता को झूठे वादे और योजनाओं के नाम पर ठगा जा रहा है, लेकिन अब लोग जवाब मांगने लगे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता बदलाव चाहती है, और आने वाला चुनाव इस बात का सबूत होगा।

Jharkhand Sita seron news Police Hemant Soren on Maiya Samman Yojana Kalpana Soren Speech
Advertisment
Advertisment