Advertisment

भारतीय एथलेटिक्स टीम का पहला बैच साउथ एशियन सीनियर चैम्पियनशिप 2025 के लिए रांची पहुंचा

झारखंड की राजधानी रांची में 24 से 26 अक्टूबर तक होने वाली साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (सैफ 2025) के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम का पहला जत्था सोमवार को रांची पहुंचा। स्प्रिंटर प्रणव गुरव, उत्तम पाटिल और अर्नव टकालकर सहित कई खिलाड़ी अपने कोचों के साथ पहुंचे।

author-image
MANISH JHA
1761066929307

रांची,वीबीएन डेस्क : झारखंड की राजधानी रांची में खेल माहौल चरम पर है। साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (सैफ 2025) की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और इसी कड़ी में सोमवार सुबह भारतीय एथलेटिक्स टीम का पहला दल बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंचा। 

स्प्रिंटर्स के साथ पहुंचे कोच और स्टाफ

पहले बैच में देश के जाने-माने स्प्रिंटर्स प्रणव गुरव, उत्तम पाटिल और अर्नव टकालकर अपने कोचों के साथ रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रणव गुरव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यहां की व्यवस्थाएं उत्कृष्ट हैं। माहौल बहुत सकारात्मक है और मैं अपने प्रदर्शन को लेकर काफी उत्साहित हूं।

जेओए ने जताई पदक जीत की उम्मीद 

झारखंड ओलंपिक संघ (जेओए) के महासचिव और सैफ 2025 के समन्वयक मधुकांत पाठक ने बताया कि खिलाड़ियों का आगमन चरणबद्ध तरीके से हो रहा है ताकि वे समय पर अपनी प्रैक्टिस शुरू कर सकें। उन्होंने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि इस बार भारतीय दल पिछली बार की तुलना में अधिक पदक जीतेगा। तैयारी बहुत मजबूत है और हर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देने को तैयार है।” 

92 सदस्यीय भारतीय दल में शामिल शीर्ष खिलाड़ी

 92 सदस्यीय भारतीय टीम में देशभर से चुने गए बेहतरीन ट्रैक और फील्ड एथलीट शामिल हैं। आने वाले दिनों में बाकी दल और नेपाल टीम के भी रांची पहुंचने की उम्मीद है। पुरुष ट्रैक इवेंट्स: 100 मीटर: प्रणव गुरव, हर्ष राउत 200 मीटर: संदीप सिंह, प्रतिक माहेराना 400 मीटर: राशिद, मोहम्मद अशफ़ाक 800 मीटर: प्रकाश गदड़े, मोगली वेंकट्रम 5000 व 10000 मीटर: प्रिंस कुमार पुरुष फील्ड इवेंट्स: हाई जंप: रोहित, आदर्श राम लॉन्ग जंप: मोहम्मद साजिद, सारुन पायसिंग ट्रिपल जंप: दिनेश वी, सेबस्टियन वीएस थ्रो: किर्पाल सिंह, निर्भय सिंह, ऋषभ नेहरा, दमनित सिंह शॉट पुट: समरदीप गिल महिला इवेंट्स: 100 मीटर: सुदेशना शिवंकर, जिलना एमवी 200 व 400 मीटर: नीरू पाठक 800 मीटर: लिली दास मिडिल और लॉन्ग डिस्टेंस: संजना सिंह, सीमा 400 मीटर हर्डल्स: ओलिंबा स्टेफ़ी जैवलिन: दीपिका, करिश्मा सनील शॉट पुट: योगिता, शिखा 4x400 मीटर रिले: पूवम्मा एमआर, प्रिया मोहन 

Advertisment

मोराबादी में दिखेगी एथलेटिक शक्ति

 साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर तक रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में छह दक्षिण एशियाई देशों के शीर्ष एथलीट हिस्सा लेंगे। भारतीय टीम का लक्ष्य पदक तालिका में सर्वोच्च स्थान हासिल कर अपनी एथलेटिक क्षमता का दमखम दिखाना है।

sports Jharkhand
Advertisment
Advertisment