Advertisment

स्व कैलाशपति मिश्र जयंती: भाजपा नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रदेश भाजपा ने आज वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल स्व कैलाशपति मिश्र की जयंती पर उनके योगदान को याद किया। बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

author-image
MANISH JHA
1759670991954

रांची, वाईबीएन डेस्क : आज प्रदेश भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता, कुशल संगठनकर्ता एवं पूर्व राज्यपाल स्व कैलाशपति मिश्र की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बिरसा चौक स्थित स्व कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुँचे।

बाबूलाल मरांडी का श्रद्धांजलि संदेश

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्व कैलाशपति मिश्र जी का व्यक्तित्व न केवल विशाल था बल्कि उनके कार्यों में ईमानदारी और समर्पण झलका करता था। जनसंघ काल से ही उन्होंने झारखंड के दूर-दराज के क्षेत्रों तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाई और भाजपा को प्रदेश में मजबूत जनाधार प्रदान किया। उन्होंने संगठनकर्ता, मंत्री और राज्यपाल के रूप में अपने दायित्वों का निष्पक्ष एवं निष्ठापूर्वक निर्वाह किया। 

आदित्य साहू ने कहा स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र आदर्श व्यक्ति थे

 कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा कि स्व कैलाशपति मिश्र का जीवन और कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श है। उनकी निष्ठा और कर्मभूमि के प्रति समर्पण आज भी हजारों कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने दिया भावपूर्ण श्रद्धांजलि

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि स्व कैलाशपति मिश्र जी एक कुशल संगठनकर्ता थे, जिन्होंने सीमित संसाधनों में भी पार्टी के विचारों को धरातल पर उतारा। वे सच्चे कर्मयोगी थे, जिनका जीवन कार्य हमेशा स्मरणीय रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ नेता सुबोध सिंह गुड्डू, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, महामंत्री बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा सहित रांची महानगर के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisment
bjp Babulal Marandi
Advertisment
Advertisment