/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/17/1758109571443-2025-09-17-17-16-36.jpg)
रांची वाईबीएन डेस्क : रांची सदर अस्पताल में सोमवार को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव है।” उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। जब महिलाएँ स्वस्थ और सुरक्षित होंगी तो परिवार और आने वाली पीढ़ी भी मजबूत बनेगी।
महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाएँ आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत हो रही हैं। स्वरोजगार योजनाओं और स्वयं सहायता समूहों से वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। पंचायतों से लेकर उच्च पदों तक उनकी बढ़ती भागीदारी समाज को नई दिशा दे रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस कदमसरकार ने महिलाओं की बेहतरी के लिए कई योजनाएँ शुरू की है
मातृत्व लाभ योजनाएँ
पोषण आहार वितरण किशोरियों के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर बेटियों के लिए छात्रवृत्ति और कौशल विकास कार्यक्रम
राज्य की बेटियाँ चमका रहीं नाम
मुख्यमंत्री ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य की बेटियाँ शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलकूद में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियाँ हासिल कर रही हैं। उनकी मेहनत और लगन से झारखंड का मान बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में रही बड़ी भागीदारी
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, एनएचए के सीईओ सुनील कुमार बर्णवाल समेत वरिष्ठ अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, छात्राएँ और बड़ी संख्या में महिलाएँ मौजूद थीं।