/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/01/1759317465153-2025-10-01-16-48-02.jpeg)
रांची वाईबीएन डेस्क : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजन्त्री ने झारखंड के नवनियुक्त मुख्य सचिव, अविनाश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उपायुक्त ने श्री कुमार का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
नई जिम्मेदारी पर चर्चा
इस मुलाकात में उपायुक्त श्री भजन्त्री ने मुख्य सचिव को रांची जिले में प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं की दिशा पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के मार्गदर्शन से रांची में प्रशासनिक सुधार और जनसंपर्क और भी मजबूत होगा।
प्रशासनिक सुधार और विकास
दोनों अधिकारियों ने रांची जिले के विकास, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विशेष रूप से जन शिकायतों के त्वरित निवारण और सेवाओं की पारदर्शिता पर जोर दिया गया।
सहयोग और भविष्य की योजनाएं
मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने कहा कि वे रांची जिले के विकास कार्यों में निरंतर सहयोग देंगे। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में नवीन तकनीकों के उपयोग और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में जनता की सहभागिता को और बढ़ाया जाएगा। झारखंड के विकास को किस प्रकार तेजी से किया जाए इन तमाम चीजों को लेकर चर्चा हुई है