Advertisment

Education: डॉ रूपांशुमाला बनी आर्य महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य, , कोर्ट के नोटिस पर बैकफुट पर आए प्रबंधक

शाहजहांपुर के आर्यमहिला डिग्री कॉलेज में बड़ा बदलाव हो गया है। कोर्ट के नोटिस पर प्रबंधक अमितेश अमित को बैकफुट पर आना पड़ा। मंगलवार अपराह्न उन्होंने प्रभारी प्राचार्य डॉ सुनीता जैसल से चार्ज लेकर 18 वर्ष वरिष्ठ डॉ रूपांशुमाला को प्राचार्य बना दिया है।

author-image
Narendra Yadav
कार्यक्रम

डा रूप्रांशु माला Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता:

Advertisment

आर्य महिला डिग्री कॉलेज को नई प्राचार्य मिल गई हैं। हाई कोर्ट के नोटिस पर प्रबंधक अमितेश अमित ने प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर सुनीता जैसल से कार्यभार लेकर वरिष्ठ प्रोफेसर डॉक्टर रूपांशुमाला को प्राचार्य बना दिया है। डॉक्टर रूपांशुमाला ने अपने से 18 वर्ष जूनियर को प्राचार्य बनाए जाने पर हाई कोर्ट से न्याय के लिए वाद दायर किया था।

महिला डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर कनक रानी के सेवानिवृत्त होने पर प्रबंधक डॉक्टर अमितेश अमित ने 2020 की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुनीता जैसल को प्राचार्य नियुक्त कर दिया था। जबकि 2000 की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रूपांशु माला वरिष्ठता क्रम में सबसे ऊपर थीं। नियमों की अनदेखी करने पर डॉक्टर रूपांशु माला ने उच्च शिक्षा के अधिकारियों को पत्र लिखा। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने भी डॉक्टर रूपांशु माला को प्राचार्य बनाए जाने के लिए कई पत्र लिखे। न्याय न मिलने पर डॉक्टर रूपांशु माला ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाई कोर्ट का नोटिस मिलने पर अंततः प्रबंधक अमितेश अमित को बैकफुट पर आना पड़ा। मंगलवार अपराह्न उन्होंने डॉक्टर सुनीता जैसल से कार्य भार लेकर डॉक्टर रूपांशु माला को प्राचार्य नियुक्त कर दिया। प्राचार्य डॉक्टर रूपांशु माला ने बताया कि उन्हें संघर्ष के बाद न्याय मिला है। महाविद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को बनाने के साथ ही छात्राओं के हितार्थ बेहतर कार्य किए जाएंगे। 

Advertisment
Advertisment