शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता।
केंद्रीय विद्यालय द्वितीय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में पराक्रम दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। ओसीएफ जीएम व विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने छह विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य परवेज हुसैन ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप प्राचार्य केएस यादव नर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के नियम समझाए। इस दौरान भारत हैं हम सीरीज के पांच वीडियो भी दिखाए गए। इसके बाद वीडियो में दिखाए गए तथ्यों व आंकड़ों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। दस विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ओसीएफ जीएम व विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि शेर सिंह मीना ने विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। ओसीएफ जीएम राजेश कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को मेहनत से अध्ययन कर प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रतिभाग पर भी जोर दिया गया। समारोह मे प्रथम पाली के उप प्राचार्य मुनेंद्र पाल सिंह गंगवार समेत विद्यालय के सभी शिक्षक, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।
यह विद्यार्थी हुए पुरस्कृत
- पावनी चौहान, केवी प्रथम द्वितीय पाली
- रियुष मिश्रा, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
- उम्मेद अहमद, पीएमश्री केवी नंबर 2 ओसीएफ
- ख़ुशी आर्य, जेएनवी शाहजहाँपुर
- अक्षत, फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल
- विख्यात पांडे, तक्षशिला पब्लिक स्कूल