Advertisment

समस्या: नहर मार्ग के लिए तरस रहे हजारों ग्रामीण, सांसद विधायक भी नही दे रहे ध्यान

जनपद के ग्राम लाधोला नहर पर दो किमी सड़क न बन पाने के कारण हाजरों ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। सांसद और विधायक से कहने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों को सिंधौली जाने के लिए कोरोकुइयां होकर 35 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।

author-image
Narendra Yadav
समस्या

ब्योर रजवाहा Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता।    

Advertisment

जनपद शाहजहांपुर मुख्यालय से 40 किमी तहसील पुवायां मुख्यालय से 22 किमी और विकास खंड मुख्यालय से 20 किमी दूर स्थित ग्राम लाधोला नहर पर दो किमी सड़क न बनने के कारण दशकों से लोग आवागमन संकट से परेशान हैं। पानी बरसते ही नहर पर दलदल बन जाती है। इस कारण पैदल निकलना भी दूभर हो जाता है। नटीजतन जनपद मुख्यालय जाने के लिए वाया निगोही 40 किमी चलकर जाना पड़ता है।

 विकास खंड सिंधौली मुख्यालय जाने के लिए कोरोकुइयां होकर 35 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। जिस कारण ग्रामीणों को बरसात भर जनपद मुख्यालय और विकास खंड मुख्यालय जाने के लिए कई कई किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। क्षेत्रीय विधायक चेतराम और सांसद अरुण सागर से जनता को पूरी उम्मीद थी कि इस बार समस्या का समाधान हो जाएग, लेकिनसमस्या का निस्तारण नहीं हो सका। लधौला,  करौंदी, दिलावलपुर; घाटबोझ,  करौंदा,  महुरायण,  बिहारीपुर, व्योर, परसरा,  चकोरा , सुहेली ईंटारोड़ा , मरौरी आदि गांवो के ग्रामीण बेहद परेशान हैं। सुहेली पुलिया से  लधौलाकी पुलिया तक मात्र दो किमी की सड़क न होने से ग्रामीण दशकों से परेशान हैं। शाहजहांपुर के लाधोला गाँव में सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह गाँव जनपद मुख्यालय से 40 किमी, तहसील पुवायां मुख्यालय से 22 किमी और विकास खंड मुख्यालय से 20 किमी दूर स्थित है। गाँव के पास स्थित नहर पर दो  किमी सड़क नहीं है, जिससे बारिश के मौसम में नहर पर दलदल हो जाता है और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। जनपद मुख्यालय जाने के लिए वाया निगोही 40 किमी चलकर जाना पड़ता है। विकास खंड सिंधौली मुख्यालय जाने के लिए कोरोकुइयां होकर 35 किमी की दूरी तय करHनी पड़ती है।

चाइनीज माँझा से जान बचाएगा शाहजहांपुर के युवा का यह देसी जुगाड़

Advertisment

जनप्रतिनिधियों से ग्रामीण निराश

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने क्षेत्रीय विधायक चेतराम और सांसद अरुण सागर से सड़क बनवाने की गुहार लगाई थी, लेकिन दोनों ही नेता समस्याओं के निस्तारण के प्रति उदासीन हैं। सुहेली पुलिया से लाधोला पुलिया तक मात्र दो किमी की सड़क न होने से ग्रामीणों को दशकों से परेशानी हो रही है। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण ग्रामीणों में निराशा है।

Delhi Election: 5 फरवरी को दिल्ली के 700 बाजार रहेंगे बंद, मतदान के बाद रिटेलर खोल लें दुकानें

Advertisment

  

ग्रामीण
मंजीत सिंह Photograph: (स्वयं )

 मंजीत सिंह फिलिंग स्टेशन के प्रताप चांद द्विवेदी ने बताया कि व्हबयोर पर लाधौला से सुहेली पुलिया तक थोड़ी सी भी बारिश होने पर आवागमन बंद हो जाता है। जिस कारण कई बार आवश्यक कार्य भी रोकने पड़ते हैं।या घूम कर काफी चक्कर काट कर जाना पड़ता है। 

Advertisment

 

ग्रामीण
राजेश वर्मा Photograph: (स्वयं )

 ग्राम पंचायत सुहेली निवासी राजेश वर्मा ने बताया कि बारिश होने पर मार्ग बिलकुल दलदल में बदल जाता है।जिस कारण निगोही आदि जाने में घूम कर जाना पड़ता है।

Short: REPUBLIC DAY EXCLUSIVE : देश की स्वतंत्रता से लेकर गणतंत्र तक रही शाहजहांपुर की अहम भूमिका

 

 

Advertisment
Advertisment