राजनीति : प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने सुशील पांडे
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील पांडे को अखिलभारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है। इससे जिले के शिक्षकों में हर्ष है। जिलाध्यक्ष ऋषिकान्त पांडे ने नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी है।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पांडे अब देशभर के शिक्षकों का नेतृत्व करेंगे। उन्हें अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ( AIPTF ) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इससे जिले के शिक्षकों ने भी खुशी जताई है। संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकान्त पाण्डेय ने कहा भारत सरकार से मान्यता प्राप्त देश में प्रमुख छह महासंघो ( फेडरेशन ) में से एक अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ( ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर फ़ेडरेशन यानी AIPTF है, जो 1921 में स्थापित हुआ और 1961 से मान्यता प्राप्त है।
Advertisment
संघ की ओर से आयोजित बैठक में उन्होंने कहा सभी 28 राज्यों में प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी काम कर रही है। जिन्हें वहाँ राज्य सरकार से मान्यता भी मिली है। उन्होंने कहा मई 2023 को गुजरात के गाँधीनगर में AIPTF का 29वां राष्ट्रीय अधिवेशन तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवंगत रामपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ था। उसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आये थे। इससे पहले 1986 के राष्ट्रीय अधिवेशन में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी भी आए। जिलाध्यक्ष पांडेय ने बताया सितंबर 2023 को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह की मृत्यु हो गयी थी, तब राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीता पाण्डेय कार्यवाहक अध्यक्ष बनायीं गयी थी।
Advertisment
Advertisment
अब पुनः उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष का सौभाग्य मिला जोकि प्रदेश के बाँदा जनपद के निवासी दिवंगत रामपाल सिंह के बाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का कोई प्रदेश अध्यक्ष AIPTF का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा सुशील कुमार पांडेय के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से राष्ट्रीय स्तर पर पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन हो या आठवे वेतन आयोग के गठन का प्रयास, सभी में AIPTF की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
उन्होंने कहा NJCA जिसकी अगुआई ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी शिवगोपाल मिश्रा कर रहे है। उसी NJCA में ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फ़ेडरेशन AIPTF भी शामिल है और अन्य सभी महासंघ व राज्यों के सभी संगठन सम्मिलित है। कहा सुशील कुमार पाण्डेय के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से शिक्षकों की कई मूलभूत समस्याओं का उचित निस्तारण होगा। शिक्षकों का मान सम्मान भी बढ़ेगा। उनके प्रखर संघर्ष से ओपीएस के बहाल कराने को चल रही लड़ाई भी जीती जा सकेगी । इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील मौर्या, जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश गुप्ता , रत्नाकर दीक्षित, सचिन मिश्रा, विक्रांत मिश्रा, पल्लवी गुप्ता, धीरज रस्तोगी, नवनीत तिवारी, जितेंद्र कुमार सिंह, चंद्रभूषण शुक्ला, रिपुदमन सिंह यादव, विनोद गुप्ता, नीरज यादव सम्मिलित रहे।
Advertisment
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!
विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें