Advertisment

WEATHER: धरा पर छाया घना कोहरा व आसमान में बादल

WEATHER: मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार सुबह घना कोहरा छा गया, इससे वाहनों को रेंगकर सफर तय करना पड़ा। आसमान में भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञानियों ने तीन दिन तक मौसम में उतार चढ़ाव के संकेत दिए हैं।

author-image
Narendra Yadav
एडिट
घने कोहरे में धीमी गति से निकलते वाहन

घने कोहरे में धीमी गति से निकलते वाहन

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार तड़के शहर में घना कोहरा छा गया।  दृश्यता मात्र 50 मीटर रह गई। इससे वाहनों को धीमी गति से सफर तय करना पड़ रहा है। आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विज्ञानियों ने तीन दिन तक मौसम में उतार चढ़ाव के संकेत दिए है। 

न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस गिरा

गुरुवार को घने कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 10.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।  सुबह आठ बजे दृश्यता (visibility) भी मात्र 50 मीटर थी, नतीजतन बस, ट्रेन समेत सभी वाहनों को धीमी गति से सफर तय करना पड़ रहा है। कोहरे के छंटने से धरा भी नम हो गई। आर्द्रता भी 85 प्रतिशत रिकार्ड की गई। आसमान में बादल भी छाए हुए है। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद के मौसम विज्ञानी डॉ मनमोहन सिंह ने तीन दिन तक घने कोहरे का प्रभाव रहने की संभावना जताई है। उन्होंने दिन में कुछ पल के लिए चटख धूप के भी संकेत दिए हैं।

Advertisment

गेहूं की फसल को होगा फायदा

कोहरायुक्त मौसम गेहूं की फसल के लिए काफी लाभप्रद साबित होगा। यह कहना है कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ एन सी त्रिपाठी का। उन्होंने बताया कि घने कोहरे में गेहूं की फसल में किल्ले अच्छे से निकलते है और फसल की बढ़िया बढ़वार भी होती है। 

दो दिन के तापमान पर एक नजर

Advertisment

बुधवार:  न्यूनतम 11.8 डिग्री, अधिकतम 25.1 डिग्री सेल्सियस

गुरुवार: न्यूनतम 10.5 डिग्री, अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस(पूर्वानुमान)

 

Advertisment

 

 

 

 

Advertisment
Advertisment