Advertisment

38वें राष्ट्रीय खेल : वुशू में यूपी का जलवा, चार स्वर्ण सहित जीते सात पदक

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के लिए तब सुपर शनिवार बन गया जब वुशू खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। देहरादून में हुई वुशू की स्पर्धाओं में सूरज यादव, अभिषेक तंवर, प्रेरणा व श्रुति ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
38वें राष्ट्रीय खेल

स्वर्ण पदक विजेता। Photograph: (young bharat news)

सूरज यादव, अभिषेक तंवर, प्रेरणा व श्रुति ने हासिल की स्वर्णिम सफलता

Advertisment

Lucknow News : उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के लिए तब सुपर शनिवार बन गया जब वुशू खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। देहरादून में हुई वुशू की स्पर्धाओं में सूरज यादव, अभिषेक तंवर, प्रेरणा व श्रुति ने स्वर्णिम सफलता हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। इसी के साथ भानू सिंह ने रजत पदक जीता, जबकि दो खिलाड़ियों को कांस्य पदक मिले।

यूपी ने 10 पदक किये अपने नाम
उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि यूपी के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य पदक जीते हैं। इसी के साथ यूपी अब तक राष्ट्रीय खेलों में चार स्वर्ण, दो रजत व चार कांस्य सहित कुल 10 पदक अपने नाम कर चुका है।

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
वूशु के सांडा इवेंट में पुरुष 70 किग्रा भार वर्ग में वाराणसी के सूरज यादव ने और गौतमबुद्ध नगर के अभिषेक तंवर ने 90 किग्रा में स्वर्ण पदक जीते। सांडा इवेंट के महिला वर्ग में यूपी पुलिस की प्रेरणा ने  60 किग्रा और यूपी पुलिस की ही श्रुति सरवैया ने 70 किग्रा में स्वर्णिम सफलता हासिल की। आगरा के भानू सिंह ने ताउलू वर्ग के अंतर्गत चियांगशु में रजत पदक जीता। सांडा इवेंट के महिला वर्ग में 52 किग्रा में मनीषा भाटी व 70 किग्रा में शिवानी को कांस्य पदक मिले।

Sports News
Advertisment
Advertisment