Advertisment

Asia Cup Hockey का आगाज आज, राजगीर में भारत-चीन मुकाबला

बिहार के राजगीर में हीरो एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत 29 अगस्त से हुई। आठ एशियाई टीमें इसमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को सीधे हॉकी वर्ल्ड कप में प्रवेश मिलेगा। भारत-चीन मैच से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे

author-image
Suraj Kumar
hockey asia cup  (1)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क। बिहार के राजगीर में आज से हीरो एशिया कपहॉकी टूर्नामेंट का आयोजन शुरु हो चुका है। इस प्रतियोगिता में एशिया की आठ प्रमुख टीमें भारत, जापान, कजाकिस्तान, चीन, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सुबह 9 बजे मलेशिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया, जिसे मलेशिया ने 4-1 से जीत लिया। 29 अगस्‍त का चौथे और आखिरी मुकाबला भारत बनाम चीन के बीच दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट की अहमियत इस कारण और भी बढ़ जाती है क्योंकि विजेता टीम को सीधे हॉकी वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा। 

सीएम नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन

हीरो एशिया कप का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर 2:45 बजे भारत और चीन के मैच से पहले करेंगे। यह आयोजन विशेष रूप से इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती है, जिसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके सम्मान में इस टूर्नामेंट की शुरुआत की जा रही है। 10 दिवसीय इस टूर्नामेंट को दो ग्रुप्‍स में बांटा गया है। ग्रुप्‍स ए में भारत, जापान, चीन और कजाकिस्तान जबकि ग्रुप्‍स बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे शामिल हैं।

भारतीय टीम में शामिल हैं 18 खिलाड़ी :

भारतीय टीम में 18 खिलाड़ियों की चयन किया गया है। कोच क्रेग फुल्टन व कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में टीम राजगीर खेल परिसर में अपना प्रदर्शन करेगी। भारतीय टीम को अपनी घरेलू परिस्थितियों व दर्शकों के समर्थन का फायदा मिलेगा। अपनी धरती पर टीम टूर्नामेंट को जीतने और विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीम के खिलाड़ी टर्फ पर अभ्यास सत्र में खूब पसीना बहाया हैं। 

भारतीय टीम :
गोलकीपर - कृष्ण बी पाठक और सूरज करकेरा।
डिफेंस - सुमीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और जुगराज सिंह।
मिड फिल्ड - राजिंदर सिंह, राजकुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह और विवेक सागर प्रसाद।
फारवर्ड - मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह और दिलप्रीत सिंह।
रिजर्व प्लेयर - नीलम, संजीव जेंस और सेल्वम कार्ति।

Advertisment

asia cup 2025 | hockey asia cup 2025 

asia cup 2025 hockey asia cup 2025
Advertisment
Advertisment