/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/03/subhman-gill-century-2025-07-03-21-15-29.jpg)
बर्मिंघम, आईएएनएस। भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनते ही शुभमन गिल रिकॉर्ड्स की बारिश कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे टेस्ट में इतिहास रच दिया है।गिल बतौर कप्तान नंबर-4 पर बैटिंग कर रहे हैं, इस नए क्रम पर उन्होंने लगातार 2 मैचों में दो शतक ठोक डाले हैं। एजबेस्टन में वह सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली के 7 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है। विराट ने 2018 में 149 रन की पारी खेली थी।
शुभमन गिल बिल्कुल अलग अंदाज में आए
टेस्ट की कप्तानी मिलने के साथ ही शुभमन गिल इस फॉर्मेट में बिल्कुल अलग और बेहतरीन अंदाज में नजर आए हैं। हेंडिग्ले में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 147 रन बनाए थे। यह तब उनका सर्वाधिक टेस्ट स्कोर था।
अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया
एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में शुभमन ने न सिर्फ अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया है। बल्कि, इस मैदान पर किसी भारतीय कप्तान के बनाए गए सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गिल जैसे ही 150 पर पहुंचे, उन्होंने विराट कोहली के इस मैदान पर सात साल पहले बनाए 149 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
रिकार्ड बनाए
गिल इंग्लैंड में 150 रन से अधिक बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। 1990 में मैनचेस्टर में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 179 रन की पारी खेली थी। शुभमन गिल ऐसे पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिनके नाम एजबेस्टन में शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। गिल से पहले इस मैदान पर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा शतक लगा चुके हैं।
जडेजा शतक बनाने से चूके
जडेजा इस टेस्ट में भी शतक बनाने के करीब थे। लेकिन, 89 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। चेतेश्वर पुजारा के टीम से ड्रॉप होने के बाद शुभमन गिल ने टेस्ट में तीसरे स्थान पर खेलने का फैसला किया था। लेकिन, वह इस स्थान पर सफल नहीं रहे। रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद गिल ने बतौर कप्तान उनकी जगह ली। वहीं, विराट के टेस्ट से संन्यास के बाद वह उनकी जगह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे हैं। इस क्रम पर अब तक तीन पारियों में वह दो शतक, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है, लगा चुके हैं।
शुभमन गिल ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर- शुभमन गिल इंग्लैंड की धरती पर भारत के लिए सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 221 रन बनाए थे। इंग्लैंड में डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान- शुभमन गिल अब इंग्लैंड में डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के नाम था, जिन्होंने इंग्लैंड में बतौर कप्तान 193 रन बनाए थे।
250+ रन बनाने वाले सिर्फ छठे भारतीय
टेस्ट में 250+ रन बनाने वाले सिर्फ छठे भारतीय- शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 250+ रन बनाने वाले केवल छठे भारतीय बन गए हैं. उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग ने कुल 4 बार ऐसा किया था। वहीं वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड, करुण नायर और विराट कोहली ने एक-एक बार ऐसा किया था। अब गिल भी इस लिस्ट में शुमार हो गए हैं। cricket analysis | Cricket News Hindi | cricket news today | cricket politics | cricket team not present i