Advertisment

क्रिकेटर Rinku Singh की दुल्हनिया बनेंगी सपा सांसद Priya Guatam! रोका के बाद सात फेरों की तैयारी

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया गौतम की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोनों का रोका हुआ। हालांकि, रिंकू या प्रिया में से किसी ने इसकी पुश्टि नहीं की है।

author-image
Aditya Pujan
RINKU SINGH PRIYA
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह जल्द ही सात फेरों के बंधन में बंधने वाले हैं। मछलीशहर की समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया गौतम से उनकी शादी होने वाली है। शुक्रवार को दोनों का रोका हुआ और अब शादी की तैयारियां चल रही हैं।

आईपीएल से सुर्खियों में आने वाले रिंकू सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। 22 जनवरी से इस सीरीज की शुरुआत होने वाली है। रिंकू ने अपने करियर में अब तक 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान 22 पारियों में उन्होंने 507 रन ठोके हैं। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में उनकी औसत 46.09 की और स्‍ट्राइक रेट 165.14 की रही है। 

25 साल में सांसद बनीं प्रिया

रिंकू की मंगेतर प्रिया गौतम 2024 के लोकसभा चुनाव में पहली बार सांसद चुनी गई थीं। तब उनकी उम्र केवल 25 साल थी। उनके पिता तूफानी गौतम भी राजनीति में हैं और मछलीशहर से तीन बार सांसद रह चुके हैं। रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया की बात करें तो वह 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं। उन्‍होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है।

Ind Vs Ire: Pratika Rawal ने लगाई पहली सेंचुरी, Shafali Verma के लिए बढ़ी मुश्किलें?

अब तक पुष्टि नहीं

Advertisment

रिंकू और प्रिया के रोके की खबर की हालांकि दोनों में से किसी ने पुष्टि नहीं की है। प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने शुक्रवार को कहा कि दोनों के रिश्ते की बात चल रही है, लेकिन अब तक कुछ तय नहीं है। हालांकि, बीते कुछ घंटों से दोनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

Champions Trophy 2025 Squad Announcement: टीम का ऐलान आज, बुमराह पर सस्पेंस, शमी की वापसी लगभग तय

Sitanshu Kotak बने टीम इंडिया के कोच, Gautam Gambhir की मांग हुई पूरी

पंत, गिल और यशस्वी खेलेंगे रणजी ट्रॉफी, Rohit Sharma और Virat Kohli क्या करेंगे

Advertisment
Advertisment