नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क |
कैप्टन कूल एमएस धोनी आगामी आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई पहुंचे | यहाँ वो अपनी टीम सीऐसके के साथ जुड़ेंगे| जिस पल का सबको बेसब्री से इंतजार था वो पल आ गया है | धोनी एक बार फिर मैदान में अपने फैंस को अपना जलवा दिखाते हुए दिखेंगे |
चर्चा का विषय टी-शर्ट
जैसे ही एमएस धोनी चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे, उनके फैंस की भारी भीड़ अपने हीरो की एक झलक देखने के लिए उमड़ पड़ी | उनके फैंस के और क्रिकेट प्रेमियों के बीच सबसे ज्यादा जो बात चर्चा में रही, वो है उनकी पहनी हुई टी-शर्ट| धोनी की चेन्नई एयरपोर्ट से बाहर आते हुए एक विडिओ बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है | जिसमे देखा जा सकता है की धोनी जो टी-शर्ट पहने हुए हैं, उसमे कुछ सिम्बल जैसा लिखा हुआ है |
ये भी पढ़े: https://youngbharatnews.com/sports/cricket/mumbai-indians-defeated-up-warriors-by-eight-wickets-8760301
'वन लास्ट टाइम'
ये सिम्बल मोर्स कोड है जिसे 1830 में सैमुएल मोर्स ने बनाया था| जब आप इसे डिकोड करेंगे तो पता चलेगा की टी-शर्ट पर 'वन लास्ट टाइम' लिखा हुआ है | अब फैंस को लग रहा है की ये धोनी का शायद आखरी आईपीएल हो सकता है | फैंस को इस बात का काफी दुख हुआ, पर वो अपने हीरो को एक आखिरी बार आईपीएल में देखने के लिए बेहद उतसूक हैं |
ये भी पढ़े: https://youngbharatnews.com/international/india-vs-pak-ms-dhoni-enjoys-india-pakistan-match-with-sunny-deol-in-mumbai-8750125
23 मार्च को अल क्लासिको मैच
आईपीएल 2025 22 मार्च से शुरू हो रहा है और सीऐसके अपना पहला मैच 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने होम ग्राउन्ड चेन्नई में खेलेगा | धोनी आईपीएल में एक बार फिर धूम मचाने के लिए तैयार हैं | धोनी जिस भी ग्राउन्ड जाते हैं, उनके फैंस का सैलाब उनके पीछे हर ग्राउन्ड में पहुँच जाता है | पूरा स्टेडियम बस पीली जर्सी में नज़र आता है |
सीऐसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी टीम को 5 आईपीएल खिताब जीत चुके हैं | 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में सीऐसके आईपीएल टूर्नामेंट जीता है |