Advertisment

Harry Brook ने IPL से वापस लिया नाम, अब झेलना पड़ेगा दो साल का बैन

क्रिकेट का महाकुंभ आईपीएल जल्‍द ही शुरु होने वाला है। इससे दिल्‍ली पहले फ्रेंचाइजी को करारा झटका लगा है। इंग्‍लैंड के स्‍टार बल्‍लेबाज हैरी ब्रुक ने लीग से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है।

author-image
Suraj Kumar
Harry Brook
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

क्रिकेट का महाकुंभ आईपीएल जल्‍द ही शुरु होने वाला है। इससे पहले दिल्‍ली फ्रेंचाइजी को करारा झटका लगा है। इंग्‍लैंड के स्‍टार बल्‍लेबाज हैरी ब्रुक ने लीग से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है। आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्‍ली कैपीटल्‍स ने हैरी ब्रुक को इस सीजन में 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके इस फैसले से फ्रेंचाइजी की परेशानी बढ़ गई है। इसके साथ ही हैरी ब्रुक पर दो साल तक बैन भी लगाया जा सकता है। 

बीसीसीआई के नियम में फंसेंगे हैरी ब्रुक 

आईपीएल के नए सीजन से पहले ही बीसीसीआई ने एक नियम बनाया था। जिसके अनुसार कोई भी खिलाड़ी अगर लीग से अपना नाम वापस लेता है तो उसे दो साल तक बैन झेलना पड़ेगा। पिछले कुछ समय से खिलाडियों की ये परेशानी रही है कि वे अचानक से लीग से अपना नाम वापस ले लेते हैं। जिससे फ्रेंचाइजी को परेशानी होती है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल में कहा है कि हैरी ब्रुक पर दो साल का बैन लगेगा। 

Advertisment

आकाश चोपड़ा ने भी किया समर्थन

चोपड़ा ने आगे कहा, हैरी ब्रूक ने अपना नाम वापस लिया है। वह IPL के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और ये लगातार दूसरे साल हो रहा है। उन्होंने माफी तो मांग ली है लेकिन उन्होंने ये कहा है कि इस साल इंग्लैंड क्रिकेट काफी अहम होने की वजह से वह उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। शायद उन्हें इसका एहसास होने में काफी देर हो गया है और इसका मतलब है कि उनके ऊपर दो साल का बैन लगाया जाएगा

इस वजह से वापस लिया नाम 

Advertisment

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हैरी ब्रुक ने ये फैसला अपने देश की क्रिकेट को तरजीह देने के लिए किया है। कोई खिलाड़ी चोटिल होता है या फिर उसकी कोई निजी परेशानी होती है तो बोर्ड इस बात से सहमत रहता है। लेकिन अन्‍य किसी कारण से अपना नाम वापस लेता है तो उसके खिलाफ कठोर फैसला लिया जा सकता है। हैरी बुक को अगर अपने देश की क्रिकेट को प्राथमिकता देनी थी तो पहले ही नीलामी से अपना नाम वापस ले लेना चाहिए था। 

Advertisment
Advertisment