/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/19/indian-cricketer-sanju-samsan-2025-09-19-21-53-35.jpg)
अबूधाबी, बाईबीएन डेस्क। भारत ने ओमान जैसी कमजोर टीमें के खिलाफ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए आठ विकेट खोकर 188 रन बनाकर जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य दिया। संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। संजू सैमसन को आज नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया था, हालांकि सैमसन पूरी लय में नज़र नहीं आए लेकिन लगातार लगते झटकों के बीच सैमसन क्रीज़ पर डटे रहे और उन्होंने 41 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। सैमसन ने 45 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली।
ओमान के गेंदबाजों को शानदार प्रदर्शन
जब भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया तो ऐसा लगा जैसे आज 200 से अधिक का स्कोर बनेगा लेकिन भारत को शुभमन गिल के रूप में शुरुआती झटका लगा। हालांकि इसके बाद अभिषेक ने आक्रमण शुरू किया लेकिन वह भी एक बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हालांकि सैमसन एक छोर पर टिके रहे और हार्दिक पंड्या के दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट होने के बाद उन्होंने पहले अक्षर पटेल और फिर शिवम दुबे के साथ साझेदारी बनाने का प्रयास किया। अक्षर ने 26 रनों की उपयोगी पारी खेली लेकिन दुबे कुछ ख़ास नहीं कर पाए। हालांकि एक छोर पर तिलक ने आक्रमण किया और सैमसन ने आहिस्ते-आहिस्ते अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। भारतीय पारी की चर्चा केंद्र सूर्यकुमार यादव रहे जो आठ विकेट गिरने के बावजूद बल्लेबाज़ी के लिए नहीं आए और भारत ने अंत में कुल 188 रनों का स्कोर खड़ा किया। अब देखना है कि ओमान के बल्लेबाज़ मज़बूत भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण का कैसे सामना करते हैं।
एशिया कप 2025 के ग्रुप के अंतिम मुकाबले में भारत का मुकाबला अपेक्षाकृत कमजोर ओमान से है। भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। टीम में दो बदलाव किए गए हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। भारत अंतररार्ष्ट्रीय क्रिकेट में आज पहली बार ओमान के ख़िलाफ़ खेल रहा है। 13.2 ओवर में भारत को पांचवां झटका लगा। कलीम को एक और विकेट मिला है। फुलर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर। लांग ऑफ को क्लियर करना चाहते थे लेकिन गेंद की पिच से दूर रह गए शिवम दुबे। हवा में ज्यादा ऊपर चली गई गेंद, जतिंदर ने अच्छा कैच लिया। दुबे 5 रन ही बना सके।
दूसरे खिलाड़ी का नाम भूले कप्तान
टॉस जीतने के बाद सूर्यकुमार ने कहा कि टीम में दो बदलाव हैं, हर्षित राणा टीम में शामिल किए गए हैं। हालांकि सूर्यकुमार यादव दूसरे खिलाड़ी का नाम भूल गए और उन्होंने कहा कि वह रोहित शर्मा जैसे रहे हैं। सूर्यकुमार ने कहा कि उनकी टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में अधिक बल्लेबाज़ी नहीं की है। इसलिए वह पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। ओमान की टीम में भी दो बदलाव हुए हैं। नदीम और एक अन्य खिलाड़ी को एकादश में शामिल किया गया है और जतिंदर सिंह भी दूसरे खिलाड़ी का नाम भूल गए।
जानिए पिच रिपोर्ट
पूर्व क्रिकेटर एवं कमेंटेटर रवि शास्त्री ने कहा कि पिच ने कल बढ़िया खेला था और शुक्रवार को भी पिच वैसी ही रह सकती है। नीचे हल्की घास है, लेकिन पिच ड्राई है। वक़ार यूनिस ने कहा कि भारत पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 200 से अधिक रन बना सकता है। तेज़ हवाएं भी चल रही हैं, ऐसे में तेज़ गेंदबाज़ों को स्विंग प्राप्त हो सकती है।
टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या,सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव
ओमान : जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्ज़ा, विनायक शुक्ला, शाह फ़ैसल, मोहम्मद नदीम, आर्यन बिष्ट, ज़करिया इस्लाम, शक़ील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी : asia cup 2025 | asia cup 2025 india squad | asia cup 2025 Relief | comentary cricket | cricket ki baat
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us