Advertisment

Pat Cummins ने WTC Final में रचा इतिहास, टेस्ट में पूरे किए 300 विकेट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 6 विकेट झटके। इसी के साथ उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 300 विकेट भी पूरे कर लिए।

author-image
Suraj Kumar
pat cummins, wtc
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स।वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अपनी घातक गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में कमिंस ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी में 6 विकेट झटके, जिसकी बदौलत अफ्रीकी टीम महज 138 रनों पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 212 रन बनाते हुए पहली पारी के आधार पर 74 रनों की अहम बढ़त हासिल की।

पैट कमिंस ने रचा इतिहास, बनाए ये रिकॉर्ड

9वीं बार 5 विकेट हॉल: यह कमिंस के करियर का 9वां मौका था जब उन्होंने टेस्ट की एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए।

कप्तान के रूप में संयुक्त दूसरा स्थान: अब वह टेस्ट में कप्तान रहते हुए सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वालों की सूची में रिची बेनो के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

बिशन सिंह बेदी को पछाड़ा: उन्होंने भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने बतौर कप्तान 8 बार यह कारनामा किया था।

कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल (टेस्ट में)

Advertisment

कप्तान                        5 विकेट हॉल
इमरान खान (पाकिस्तान)    12
रिची बेनो (ऑस्ट्रेलिया)        9
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)      9
बिशन सिंह बेदी (भारत)      8
कर्टनी वाल्श (वेस्टइंडीज)    7

कमिंस ने पूरे किए 300 टेस्ट विकेट

इस मैच में पैट कमिंस ने एक और मील का पत्थर छू लिया — उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले आठवें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि केवल 45.7 के स्ट्राइक रेट से हासिल की है, जो कम से कम 300 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में चौथा सर्वश्रेष्ठ है।

टेस्ट में बेस्ट स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 300 विकेट)

गेंदबाज                                स्ट्राइक रेट

कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका)    39.1
डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका)          42.3
वकार यूनुस (पाकिस्तान)            43.4
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)              45.7
मैल्कम मार्शल (वेस्टइंडीज)         46.7

लॉर्ड्स में भी रचा खास इतिहास

Advertisment

पैट कमिंस लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के गुब्बी एलन (1936), बॉब विलिस (1982) और न्यूजीलैंड के डैनियल विटोरी (2008) ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

लॉर्ड्स में कप्तान के रूप में 5 विकेट हॉल

खिलाड़ी                        आंकड़े      विरोधी टीम       वर्ष
गुब्बी एलन (इंग्लैंड)    5/35 & 5/43    भारत            1936
बॉब विलिस (इंग्लैंड)      6/101           भारत         1982
डैनियल विटोरी (न्यूजीलैंड)    5/69     इंग्लैंड            2008
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)    5/28     साउथ अफ्रीका    2025

WTC Final 2025  australia cricket

australia cricket WTC Final 2025
Advertisment
Advertisment