Advertisment

Champions Trophy : भारत फिर चैंपियन , तीसरी बार जीता खिताब

भारत ने चैंंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने न्‍यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। भारत का ये तीसरा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी कप है। 

author-image
Suraj Kumar
एडिट
New Update
india won

नई दिल्‍ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

भारत ने चैंंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने न्‍यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। भारत का ये तीसरा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी कप है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के लिए 251 रन का लक्ष्य रखा था , जिसे भारत ने 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया । भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रनों की दमदार पार्टी खेलते हुए अपनी टीम की जीत सुनिश्च की , जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया । वहीं शुभमन गिल ने 31 और अय्यर ने 48 रनों की सधी हुई पारी खेली । एक बार फिर से अक्षर पटेल ने सही समय पर 29 रनों की बहुत उपयोगी पारी खेल अपनी टीम को जीत की ओर बढ़ाया । भारत की ओर से आखिर में जड़ेजा ने चौका लगाकार लक्ष्य को हासिल किया । 

न्‍यूजीलैंड ने दिया 252 का टारगेट

Advertisment

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्‍यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 251  रन बनाए।  न्‍यूजीलैंड की तरफ से डेरियल मिचेल ने 63  और ब्रेसवेल ने 40 गेंदो में 53 रन की पारी खेली। दोनों बैट्समैन के अलावा कोई भी टिकाऊ पारी नहीं खेल सका। भारत को पहली सफलता वरुण ने दिलाई। उन्‍होंने विल यंग को 15 रन पर आउट कर दिया। भारत की तरफ से वरुण और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। 

न्‍यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में न्‍यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। भारत ने 15वी बार टॉस गंवाया। टीम इंडिया ने प्‍लेइंग 11 मेंं कोई भी बदलाव नहींं किया है।  चोट के कारण मेट हेनरी नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह नॉथन स्मिथ को मौका दिया गया है।

Advertisment

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन और विलियम ओरूर्क।

Advertisment

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच भारत और न्‍यूजीलैंड  के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें एक बार फिर से इसी मैदान में आमने - सामने होंंगी। भारत ने न्‍यूजीलैंड को पिछले मैच में 44 रन से हराया था। 

भारत का रिकॉर्ड है बेजोड़ 

भारत ने दुबई में अब तक 10 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें में से 9 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारा है। वहीं कीवी टीम को इसी मैदान पर भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। 

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड 

दोनों टीमों के बीच अब तक 119 वनडे खेले गए है। इसमें भारत ने 61 और न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले जीते हैं। इसके अलावा, 7 मैचों में परिणाम नहीं निकला है। जबकि एक मैच टाई रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत आखिरी 6 वनडे लगातार जीता है। दोनों टीमें आखिरी बार इसी चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ी थी, जब भारत को 44 रन से जीत मिली थी

25 साल बाद फिर आमना-सामना 

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दोनों टीमें फिर एक बार आमने सामने होंगी। इससे पहले साल 2000 में दोनों टीमें नैरोबी के मैदान पर भिड़ चुकी हैं। भारत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। न्‍यूजीलैंड के पास लिमिटेड ओवर्स का इकलौता टाइटल चैंपियंस ट्रॉफी ही है। 

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और विलियम ओरूर्क।

  • Mar 09, 2025 22:23 IST

    रचिन रविंद्र बने मैन ऑफ द सीरीज

    rachin

    जहां रोहित शर्मा मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित हुए , वहीं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्र को मैन ऑफ द सीरीज के सम्मान से नवाजा गया । उन्होंने अपनी इस ट्रॉफी के सभी मैचों में न केवल न्यूजीलैंड के लिए दमदार बल्लेबाजी की, बल्कि शानदार गेंदबाजी भी की ।  फाइनल मुकाबले में उन्होंने जहां 37 रन बनाए वहीं एक विकेट भी लिया । 



  • Mar 09, 2025 22:14 IST

    रोहित शर्मा बने मैन ऑफ द मैच

     

    rohit

    फाइनल मुकाबले में 76 रनों की शानदार पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को मैन ऑफ दे मैच के खिताब से नवाजा गया । हालांकि रोहित शर्मा एक बड़ा शॉट मारने के चक्कर में स्टंप आउट हुए थे , जिसकी उस समय काफी आलोचना भी हुई । हालांकि रोहित शर्मा ने मैच के अंत में कहा - मुझे इस बात का पूरा यकीन था कि मैच हम ही जीत रहे हैं । हमारे पास बल्लेबाजों की लंबी फेरहिस्त थी । जहां जडेजा जैसा खिलाड़ी आठवे नंबर आए तो आप समझ सकते हैं कि उस टीम की बल्लेबाजी में कितनी गहराई है । 



  • Mar 09, 2025 22:06 IST

    भारत ने रचा इतिहास, होली से पहले भारत में मनी दीवाली



  • Mar 09, 2025 21:48 IST

    IND vs NZ

    भारत को जीत के लिए 7 रन की जरूरत है। जडेजा और राहुल अभी क्रीज पर हैं।



  • Mar 09, 2025 17:45 IST

    IND vs NZ

    47 ओवर मे 216 रन बना लिए हैंं। मिचेल 63 रन बनाकर  आउट हो गए 



  • Mar 09, 2025 17:35 IST

    न्‍यूजीलैंड 200 के पार

    कीवी टीम ने 45 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं। मिचेल 53 और ब्रेसवेल 24 रन बनाकर नाबाद हैं। वरुण ने 10 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए  



  • Mar 09, 2025 17:25 IST

    मिचेल का अर्धशतक

    डेरियल मिचेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वे 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके सा‍थ ब्रेसवेल 11 रन पर नाबाद हैं।  



  • Mar 09, 2025 17:09 IST

    न्‍यूजीलैंड के 5 खिलाड़ी आउट

    न्‍यूजीलैंड ने 39 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं। वरुण और कुलदीप को 2-2 विकेट मिल हैं। रविंद्र जडेगा को 1 विकेट मिला है। 



  • Mar 09, 2025 16:44 IST

    IND vs NZ

    न्‍यूजीलैंड ने 33 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। फिलिप्‍स और मिचेल क्रीज पर हैं। 



  • Mar 09, 2025 16:39 IST

    IND vs NZ

    कीवी टीम ने 30 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 135 रन बना लिए हैं। मिचेल 32 और फिलिप्‍स 17 रन बनाकर नाबाद है। कुलदीप यादव ने 2 जबकि वरुण और जडेजा को 1-1 विकेट मिला है।



  • Mar 09, 2025 16:27 IST

    टॉम लैथम पवेलियन में

    न्यूजीलैंड ने 25 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं। मिचेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। भारत की तरफ से कुलदीप ने 2 विकेट लिए।



  • Mar 09, 2025 16:23 IST

    टॉम लैथम आउट

    टॉम लैथम 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जडेजा ने LBW बोल्ड किया।



  • Mar 09, 2025 16:02 IST

    IND vs NZ

    न्‍यूजीलैंड ने 20 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना‍ लिए हैंं। टॉम लेथम और डेरियल मिचल अभी क्रीज पर हैं। कुलदीप यादव ने 2 और वरुण ने एक विकेट लिया है। 



  • Mar 09, 2025 15:58 IST

    IND vs NZ

    न्‍यूजीलैंड ने 19 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। टॉम लेथम और डेरियल मिचेल अभी क्रीज पर हैं।  



  • Mar 09, 2025 15:49 IST

    NZ ने 18 बॉल के भीतर गंवाए 3 विकेट

    न्‍यूजीलैंड ने 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान 83 रन बना लिए हैंं। टॉम लेथम और डेरियल मिचेल क्रीज पर हैं। कुलदीप यादव ने लगातार दो ओवर में 2 विकेट लिए। वहीं वरुण को एक विकेट मिला है।     



  • Mar 09, 2025 15:33 IST

    केन विलियम्‍सन 15 रन बनाकर आउट

    केन विलियम्‍सन 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट कुलदीप यादन ने लिया।



  • Mar 09, 2025 15:29 IST

    NZ के दोनों ओपनर पवेलियन लौटे, कुलदीप ने रचिन को किया बोल्‍ड

    न्‍यूजीलैंंड के दोनों ओपनर आउट हो चुके हैं। विल यंग के बाद रचिन रविंद्र 37 रन बनाकर आउट हो गए। उनको कुलदीप यादव ने बोल्‍ड किया। कीवियों ने 11 ओवर मे 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। 



  • Mar 09, 2025 15:22 IST

    विल यंग 15 रन बनाकर आउट, रचिन रविंद्र के दो कैच छूटे

    न्यूजीलैंड ने पहले पॉवर प्‍ले के बाद 69 बना लिए हैं। रचिन रविंद्र 37 और केन विलियम्‍सन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। विल यंग 15 रन बनाकर वरूण का शिकार हो गए।  



  • Mar 09, 2025 15:16 IST

    विल यंग 15 रन बनाकर आउट, रचिन रविंद्र के दो कैच छूटे

    न्‍यूजीलैंड ने 8 ओवर के बाद 58 रन बना लिए हैं। विल यंग 15 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट वरूण चक्रवर्ती ने लिया। रचिन रविंद्र के दो कैच छूटे। शमी के बाद श्रेयस ने भी उनका कैच छोड़ दिया। केन विलियम्‍सन क्रीज पर हैं।   



  • Mar 09, 2025 15:04 IST

    IND vs NZ : शमी ने 28 रन पर छोड़ा रविंद्र का कैच



  • Mar 09, 2025 14:57 IST

    IND vs NZ : विल यंग और रविंद्र क्रीज पर

    न्‍यूजीलैंंड ने 5 ओवर में 37 रन बना लिए हैं। रविंद्र 25 और यंग 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।  



  • Mar 09, 2025 14:51 IST

    IND vs NZ : विल यंग और रविंद्र क्रीज पर

    रविंंद्र ने हार्दिक के ओवर में लिए 16 रन। न्‍यूजीलैंड 4 ओवर के बाद 26 रन बना लिए हैं। 



  • Mar 09, 2025 14:41 IST

    IND vs NZ : विल यंग और रविंद्र क्रीज पर

    NZ ने 2 ओवर के बाद 6 रन लिए हैं।



  • Mar 09, 2025 14:36 IST

    IND vs NZ

    विल यंग और रविंद्र क्रीज पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्‍मद शमी गेंदबाजी का जिम्‍मा संभाल रहे हैं। पहले में न्‍यूजीलैंड ने 4 रन बना लिए हैं।



  • Mar 09, 2025 14:33 IST

    IND vs NZ : विल यंग और रविंद्र क्रीज पर

    विल यंग और रविंद्र क्रीज पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्‍मद शमी गेंदबाजी का जिम्‍मा संभाल रहे हैं।   



  • Mar 09, 2025 13:57 IST

    IND vs NZ :असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, '' हमारी दुआएं टीम इंडिया के साथ''



  • Mar 09, 2025 13:53 IST

    IND vs NZ : हरिद्वार में भारत की जीत के लिए पूरा- पाठ



  • Mar 09, 2025 13:47 IST

    IND vs NZ : ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा, '' भारतीय टीम ट्रॉफी के साथ वापस आएगी''



  • Mar 09, 2025 13:03 IST

    IND vs NZ : चैंपियंस ट्रॉफी के मैच को लेकर क्‍या बोले महाराष्‍ट्र सीएम



  • Mar 09, 2025 12:49 IST

    IND vs NZ : छत्‍तीसगढ़ के उपमुूख्‍यमंत्री ने कहा, 'भारत की होगी जीत'



  • Mar 09, 2025 12:41 IST

    IND vs NZ : अक्षर पटेल के पिता ने कहा, ''चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की हो जीत''



Advertisment
Advertisment