/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/02/womens-world-cup-final-2025-11-02-20-38-49.jpg)
नई मुंबई, वाईबीएन स्पोटर्स। महिला विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका की टीम के सामने जीत के लिए 299 रन का लक्ष्य रखा है। यह ज़रूर कहा जा सकता है कि भारत एक समय पर आसानी से 330 रन तक जाता हुआ दिख रहा था लेकिन 298 का स्कोर भी अच्छा स्कोर है। भारतीय गेंदबाज़ों के पास लड़ने के लिए काफ़ी रन हैं। भारत को जिस तरह की शुरुआत मिली थी, उससे लगा था कि वह विशाल स्कोर बनाएंगे लेकिन आख़िरी के ओवरों में साउथ अफ़्रीका के गेंदबाज़ों ने काफ़ी अच्छी गेंदबाज़ी की। उनके हर एक तेज़ गेंदबाज़ ने कमाल के यॉर्कर डाले। स्पिनरों ने भी काफ़ी टाइट लाइन पर गेंदबाज़ी की। भारत ने आख़िरी के पांच ओवर में सिर्फ़ 36 रन बनाए और दो विकेट गंवाएं।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/02/shaifaliverma-2025-11-02-20-41-51.jpg)
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ठोस शुरुआत की
डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 17.4 ओवर में 104 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की मजबूत नींव रखी। मंधाना पहले विकेट के रूप में 58 गेंद पर 45 रन की पारी खेलकर आउट हुईं। शेफाली ने जेमिमा रोड्रिग्स 24 के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की। शेफाली शतक का मौका चूक गईं और 78 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा का विकेट भी जल्द ही गिरा।
हर विकेट के लिए छोटी-छोटी साझेदारी की
इसके बाद भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट जरूर गंवाए, लेकिन हर विकेट के लिए छोटी-छोटी साझेदारी हुई। इसमें एंकर रोल निभाया ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने। दीप्ति 58 गेंद पर 58 रन बनाकर आखिरी गेंद पर रन आउट हुईं। राधा यादव 3 रन बनाकर नाबाद रहीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 29 गेंद पर 20 रन बनाए, अमनजोत कौर ने 14 गेंद पर 12, ऋचा घोष ने 24 गेंद पर बेहद अहम 34 रन की पारी खेली। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने 9 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट लिए। एन मल्बा, क्लो ट्रायन, और नाडिने क्लर्क ने 1-1 विकेट लिए।विश्व कप फाइनल में 299 का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका के लिए आसान नहीं होने वाला है। : South Africa vs India women | cricket world cup | Women World Cup | Women’s World Cup 2025 Women’s World Cup 2025
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us