Advertisment

पूर्व टेनिस खिलाड़ी Leander Paes के घर पसरा मातम, 80 साल की उम्र में पिता का निधन

Leander Paes father passes away: भारत के दिग्गज हॉकी खिलाड़ी और लिएंडर पेस के पिता वेस पेस का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता थे।

author-image
Suraj Kumar
leander paes
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स।भारत ने दिग्‍गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता और पूर्व हॉकी खिलाड़ी वेस पेस का 80 साल की आयु में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्‍होंने गुरुवार को कोलकाता के निजी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। वेस पेस 1972 के म्‍यूनिख ओलंपिक में कांस्‍य पदक जीतने वाली हॉकी टीम को हिस्‍सा थे। 

Vece Paes Died - टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस के ओलिंपिक मेडलिस्ट पिता वेस का 80  साल की उम्र में निधन, शोक में डूबा खेल जगत - Vece Paes Olympic bronze  medallist and

वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे वेस पेस 

वेस पेस लंबे समय तक भारतीय खेल जगत से जुड़े रहे और उन्होंने विभिन्न स्तरों पर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के मौके दिए। वे न सिर्फ भारतीय हॉकी टीम में मिडफील्डर के तौर पर खेले, बल्कि फुटबॉल, क्रिकेट और रग्बी जैसे खेलों में भी सक्रिय रहे। वेस पेस की बहुमुखी खेल प्रतिभा और उनके मार्गदर्शन में कई युवा खिलाड़ियों को अलग-अलग खेलों में डेब्यू का अवसर मिला। उन्होंने इंडियन स्पोर्ट्स के विकास में अहम योगदान दिया और हमेशा खेलों के प्रति समर्पित रहे।

महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस पर टूटा दुखों का पहाड़, 80 वर्ष की उम्र में  पिता का हुआ निधन - Leander Paes Father vece paes Dies olympic bronze  medallist

भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रह चुके थे वेस पेस

वेस पेस ने 1996 से 2002 तक भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। खेलों के प्रति उनके समर्पण का दायरा सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं था। वे एक स्पोर्ट्स मेडिसिन डॉक्टर भी थे। अपने मेडिकल एक्सपर्टिज के बल पर उन्होंने एशियाई क्रिकेट परिषद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और भारतीय डेविस कप टीम सहित कई प्रतिष्ठित खेल संगठनों के साथ मेडिकल कंसल्टेंट के रूप में योगदान दिया। 

Advertisment

भारतीय ओलंपिक पदक विजेता का हुआ निधन, खेल जगत में शोक की लहर

पिता-पुत्र की जोड़ी ने खेल जगत में किया कमाल 

वेस पेस दुनिया के सबसे पुराने खेल क्लबों में से एक, कलकत्ता क्रिकेट एंड फुटबॉल क्लब (CCFC) के अध्यक्ष भी रह चुके थे। खेलों के प्रति उनके जुनून और योगदान सिर्फ उनके करियर तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उनका पारिवारिक जीवन भी खेल से गहराई से जुड़ा रहा। उन्होंने पूर्व भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी और प्रसिद्ध बंगाली कवि माइकल मधुसूदन दत्त की परपोती जेनिफर डटन से विवाह किया। उनके बेटे लिएंडर पेस भारत के महान टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में टेनिस सिंगल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया। वेस पेस और लिएंडर पेस भारत के एकमात्र पिता-पुत्र की जोड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीता है

Advertisment
Advertisment