Advertisment

Hockey Asia Cup: भारत ने चीन को 7-0 से रौंदा, फाइनल में कोरिया से होगी भिड़ंत

हॉकी ए‌शिया कंप 2025 में भारत ने चीन को 7-0 से रौंदकर फाइनल में जगह बनाई। अब खिताबी मुकाबले के लिए कल (7 सितंबर) को भारत का मुकाबला मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया से होगा।

author-image
Dhiraj Dhillon
Asia hockey cup semi final
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
राजगीर, बिहार, वाईबीएन न्यूज। हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 7-0 से मात दी। भारत ने चीन का मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रविवार, 7 सितंबर को खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में भारत का सामना मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया से होगा।कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम इंडिया ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और चीन को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया।

Asia hockey cup 2

भारत की गोलों की बारिश

  • चौथे मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने पहला गोल किया।
  • सातवें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागा।
  • 18वें मिनट में मनदीप सिंह ने बढ़त 3-0 कर दी।
  • तीसरे क्वार्टर में 37वें मिनट पर राजकुमार पाल और 39वें मिनट पर सुखजीत सिंह ने गोल दागे।
  • चौथे क्वार्टर में अभिषेक ने 46वें और 50वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर स्कोर 7-0 पर समाप्त किया।

पूरे मुकाबले में बैकफुट पर नजर आया चीन

Advertisment
पूरे मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने मजबूत आक्रमण और बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन किया। चीन पूरे मुकाबले में पूरी तरह बैकफुट पर नजर आया। सुपर-4 अंक तालिका:
  • भारत ने सुपर-4 चरण में तीन मैच खेले-
  • कोरिया के खिलाफ 2-2 की बराबरी।
  • मलेशिया को 4-1 से हराया।
  • चीन को 7-0 से रौंदा।
इन नतीजों के साथ भारत 7 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा जबकि दक्षिण कोरिया 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। चीन और मलेशिया 3-3 अंकों के साथ पीछे रहे।

Asia hockey cup 3

विश्व कप क्वालिफिकेशन के करीब भारत

Advertisment
हॉकी एशिया कप की विजेता टीम को अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले हॉकी विश्व कप 2026 के लिए सीधा क्वालिफाई करने का मौका मिलेगा। ऐसे में भारत अब खिताब जीतकर विश्व कप टिकट पक्का करने से केवल एक कदम दूर है।

कोरिया का प्रदर्शन

कोरिया ने पूल-बी चरण में तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ 6 अंक जुटाए और सुपर-4 में जगह बनाई। सुपर-4 में टीम ने एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ 4 अंक अर्जित कर दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
sports | hockey asia cup 2025
sports hockey asia cup 2025
Advertisment
Advertisment