Advertisment

India vs Japan, Hockey Asia Cup 2025 : भारत ने लगातार दूसरा मैच जीता, जापान को 3-2 से हराया, कप्‍तान ने दो गोल किए

हॉकी एशिया कप 2025 का आठवां मुकाबला भारत और जापान के बीच राजगीर में खेला जा रहा है। दोनों टीमों ने पहले मैच में जीत दर्ज की थी। भारत ने चीन को 4-3 से हराया, जबकि जापान ने कजाकिस्तान को 7-0 से

author-image
Suraj Kumar
एडिट
New Update
ind vs japan  (3)

नई दिल्‍ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स।Hockey Asia Cup 2025 का आठवा मैच भारत और जापान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन राजगीर के बिहार स्‍पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्‍टेडियम में किया जा रहा है। भारत और जापान दोनों ने ही अपने मैच में जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने 29 अगस्‍त को चीन को 4-3 से हराया था, जबकि जापान ने कजाकिस्‍तान के खिलाफ 7-0 से बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। अगर हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो भारत ने जापान को 17 बार हराया है। 

  • Aug 31, 2025 17:03 IST

    टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत

    हॉकी एशिया कप 2025 में भारत ने लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। टूर्नामेंट के आठवे मैच में टीम इंडिया ने जापान को 3-2 से हरा दिया है। कप्‍तान हरमनप्रीत सिंंह ने दो गोल किए, जबकि मंदीप सिंह ने एक गोल किया। इस जीत के साथ ही भारत हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। लगातार दूसरी जीत के साथ टीम इंडिया के 6 अंक हो गए हैं और अंक तालिका में टॉप पर काबिज हो गई है।   



  • Aug 31, 2025 16:49 IST

    मैच का आखिरी क्‍वार्टर शुरु

    मैच का चौथा और आखिरी क्‍वार्टर शुरु हो चुका है। कृष्‍ण बहाद्दुर को रिप्‍लेस करने आए सूरज केकरेटा ने जापान के पेनल्‍टी कॉर्नर का शानदार बचाव किया। जापानी कप्‍तान के गोल करने के दोनों प्रयास असफल रहे। 



  • Aug 31, 2025 16:41 IST

    तीसरे क्‍वार्टर के आखिरी मिनटों में कप्‍तान ने किया गोल

    मैच के 45 मिनट से कुछ समय पहले ही कप्‍तान हरमनप्रीत सिंंह ने शानदार फ्लिक खेलते हुए पेनल्‍टी कॉर्नर से गोल किया। भारत की कुल बढ़त अब 3-1 हो गई है।  



  • Aug 31, 2025 16:32 IST

    जापान की तरफ से कोसेई ने किया गोल

    कोसेई ने तीसरे क्‍वार्टर में गोल कर जापान का खाता खुलवाया। उन्‍होंने भारत के डिफेंसिव चक्रव्‍यूह को तोड़कर गेंद को गोलपोस्‍ट में भेज दिया। 



  • Aug 31, 2025 16:27 IST

    जापान को फ्री हिट

    तीसरे क्‍वार्टर का खेल शुरु हो चुका है। टीम इंडिया अटैकिंग मूड में नजर आ रही है। अभिषेक की गेंद रिबाउंड होकर मनदीप के पैर से टकरा गई, जिस कारण जापान को फ्री हिट मिल गया। 



  • Aug 31, 2025 16:20 IST

    हॉकी इंडिया ने गोलकीपर कृष्‍ण बहाद्दुर को दी बधाई



  • Aug 31, 2025 16:09 IST

    भारत को पेनल्‍टी कॉर्नर मिला, जापान का सफल बचाव

    मैच के 27वे मिनट में जापानी डिफेंडर ने भारतीय खिलाड़ी को धक्‍का दिया, जिससे भारत को पेनल्‍टी कॉर्नर मिला। लेकिन भारतीय ड्रेग फि्ल्कर्स इसका फायदा नहीं उठा सके।  



  • Aug 31, 2025 16:06 IST

    अमित रोहदास को मिला ग्रीन कार्ड

    मैच के 23वे मिनट में अमित रोहदास को ग्रीन कार्ड मिला। उन्‍हें फाउल प्‍ले के लिए यह कार्ड मिला। इसके अगले ही मिनट में जापान को एक और पेनल्‍टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन टीम उसे भुना नहीं पाई। 



  • Aug 31, 2025 16:04 IST

    गोलकीपर कृष्‍ण बहाद्दुर का 150वा मैच

    भारत की तरफ से गोलकीपर ने शानदार काम किया। उन्‍होंने अब तक दो गोल बचाए । कृष्‍ण बहाद्दुर आज 150वा मैच खेल रहे हैं



  • Aug 31, 2025 15:54 IST

    गोलकीपर कृष्‍ण बहाद्दुर ने बचाया जापान का पेनल्‍टी कॉर्नर

    13 वे मिनट मे जापान को गोल करने का मौका मिला, लेकिन वे चूक गए। गोलकीपर ने जापान के दो प्रयासों को नाकाम कर दिया। 



  • Aug 31, 2025 15:42 IST

    India vs japan, Hockey Asia Cup 2025 Live: भारत की अटैकिंग शुरुआत

    मैच में भारत ने अटैकिंग शुरुआत की है। कप्‍तान हरमनप्रीत सिंंह ने 5वे मिनट में टीम के लिए पेनल्‍टी कॉर्नर के जरिए दूसरा गोल किया। इससे पहले मंदीप ने तीसरे मिनट में फील्‍ड गोल किया।   



  • Aug 31, 2025 15:36 IST

    भारत की शानदार शुरुआत

    अनुभवी स्‍ट्राइकर मंदीप सिंह ने गेंद को ट्रेप कर आसानी से गेंद को नेट मे पहुंचा दिया। इससे पहले जापान ने मैच में अटैकिंग शुरुआत की। 



  • Aug 31, 2025 15:34 IST

    भारत की तरफ से मंदीप ने किया गोल

    भारत के मंदीप सिंंह ने तीसरे मिनट में ही गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी है।  



  • Aug 31, 2025 15:32 IST

    Hockey Asia Cup 2025 में भारत 1-0 से आगे

    भारत ने जोरदार शुरुआत करते हुए पहले क्‍वार्टर मे ही गोल दाग दिया है



  • Aug 31, 2025 15:17 IST

    टीम इंडिया की प्‍लेइंग 11



  • Aug 31, 2025 15:11 IST

    एक तरफा मुकाबले में चीन ने कजाकिस्‍तान को 13-1 से हराया

    चीन ने कजाकिस्‍तान को हराकर टूर्नामेंट में बडी जीत दर्ज की है। 



  • Aug 31, 2025 15:01 IST

    सुपर -4 में जगह पक्‍की करने उतरेंगी दोनों टीमें

    इस मैच को जीतकर भारत और जापान सुपर-4 में अपनी जगह पक्‍की करना चाहेंगी। 



  • Aug 31, 2025 14:58 IST

    हॉकी इंडिया ने किया पोस्‍ट



hockey asia cup 2025 asia cup 2025
Advertisment
Advertisment