Advertisment

Neeraj Chopra Marriage: नीरज चोपड़ा ने की शादी, जानिए कौन हैं उनकी पत्नी Himani Mor?

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। नीरज ने रविवार रात सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। अब सब लोग ये जानने को उत्सुक हैं कि नीरज की पत्नी हिमानी मोर कौन हैं।

author-image
Manish Tilokani
NEERAJ CHOPRA-HIMANI MOR MARRIAGE

NEERAJ CHOPRA-HIMANI MOR MARRIAGE

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। नीरज ने गुपचुप शादी करके सभी को हैरान कर दिया है, लेकिन सभी के मन में सवाल ये है कि आखिर वह कौन हैं जिनसे नीरज चोपड़ा ने शादी की है। तो आपको बता दें कि नीरज ने हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हिमानी मोर से विवाह किया है। 27 वर्षीय नीरज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर विवाह की घोषणा की। 

एक्स पर साझा किया खूबसूरत पल 

नीरज ने शादी की तस्वीरों को एक्स पर शेयर किया है। नीरज ने अपनी पत्नी के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जिसने हमें इस पल तक पहुंचाया। प्यार से बंधे, हमेशा खुश रहें।'' उन्होंने कैप्शन के जरिए अपनी वाइफ का नाम भी बताया। नीरज की शादी में सिर्फ करीबी लोगों को ही इनवाइट किया गया था। नीरज की शादी में उनके करीबी दोस्तों के साथ रिश्तेदार शामिल हुए। गोल्ड मेडल विनर नीरज की शादी की चर्चा काफी वक्त पहले से चल रही थी, लेकिन इस पर अब मुहर लग गई है।  

Advertisment

कौन हैं हिमानी मोर?

WHO's HIMANI MOR
HIMANI MOR

Advertisment

हिमानी मोर हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं और उन्होंने सोनीपत के लिटिल एंजेल्स स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। 25 वर्षीय हिमानी एक प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी हैं। टेनिस खिलाड़ी के रूप में, हिमानी ने राष्ट्रीय मंच पर महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने 2018 में राष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदार्पण किया। उनकी सर्वश्रेष्ठ अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) रैंकिंग, एकल में 42 और युगल में 27 रही है। ये रैंकिंग उन्होंने साल 2018 में हासिल की थी। 

Advertisment
Advertisment