Advertisment

फेंक जहां तक भाला जाए... Neeraj Chopra ने Doha Diamond League में 90 मीटर का थ्रो कर बनाया नेशनल रिकॉर्ड

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता Neeraj Chopra ने Doha Diamond League ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। उन्‍होंने इस प्रतियोगिता में 90.23 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

author-image
Suraj Kumar
neeraj chopra
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

दोहा, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने Doha Diamond League ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। उन्‍होंने इस प्रतियोगिता में 90.23 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने पहले प्रयास में 88.44 मीटर स्कोर किया, जबकि दूसरा थ्रो अमान्य रहा। फिर नीरज ने तीसरे प्रयास में अपने करियर का बेस्ट थ्रो किया। इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 डायमंड लीग में हासिल किया था। नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर का बैरियर पार कर नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है।    

गोल्‍ड से चूके नीरज चोपड़ा 

नीरज चोपड़ा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर ने आखिरी प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए 91.06 मीटर थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन ने 85.64 मीटर थ्रो कर तीसरा स्थान पाया।

अन्य भारतीय एथलीटों में गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर रेस को 13:24.32 मिनट में पूरा कर नौवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, पारुल चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में 9:13.39 मिनट के समय के साथ छठवां स्थान हासिल किया।

Advertisment

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी बधाई 

सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा '' शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है। भारत को खुशी और गर्व है।'' 

90 मीटर पार करने वाले एशिया के तीसरे धावक 

नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो में 90 मीटर से ज्यादा स्कोर करने वाले एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इतना ही नहीं, वे ऐसा करने वाले दुनिया के 25वें जेवलिन थ्रोअर बने हैं। नीरज से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में 92.97 मीटर भाला फेंका था, जबकि चीनी ताइपे के चाओ-त्सुन चेंग ने एशियन चैंपियनशिप 2017 में 91.36 मीटर का स्कोर किया था।

Advertisment

Advertisment
Advertisment