/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/14/arjun-tendulkra-engagement-2025-08-14-09-51-18.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (25) ने हाल ही में मुंबई में सानिया चंडोक से सगाई कर ली। सगाई समारोह बेहद निजी रखा गया था, जिसमें केवल दोनों परिवारों के करीबी सदस्य ही शामिल हुए। हालांकि मीडिया में खबरें आने के बावजूद तेंदुलकर और घई परिवारों की ओर से इस सगाई की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अर्जुन एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में गोवा की ओर से खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। सानिया चंडोक, मुंबई के नामी बिजनेसमैन रवि घई की पोती और गौरव घई की बेटी हैं।
कौन हैं सानिया चंडोक?
सानिया एक प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन फिर भी वे पब्लिक लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की डायरेक्टर और पार्टनर हैं। यह कंपनी पालतू जानवरों के लिए स्किन केयर, ग्रूमिंग और अन्य देखभाल सेवाएं प्रदान करती है। इस वेंचर की शुरुआत 2022 में मात्र एक लाख रुपये की पूंजी से हुई थी। यह एक छोटा लेकिन विशेष बाजार में काम करने वाला स्टार्टअप है।
सानिया का बिजनेस पारिवार और विरासत
जहां सानिया खुद एक छोटे वेंचर से जुड़ी हैं, वहीं उनका परिवार एक विशाल हॉस्पिटैलिटी साम्राज्य का हिस्सा है। घई परिवार Intercontinental Hotels Group के मालिक हैं, जिसकी ग्लोबल वैल्यू करीब 18.43 बिलियन डॉलर (लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपये) है। मुंबई में भी उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल स्थित है। इसके अलावा, वे फेमस आइसक्रीम ब्रांड Brooklyn Creamery के भी मालिक हैं। इसके अलावा घई परिवार आइसक्रीम और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में एक जाना-माना नाम है। परिवार के वरिष्ठ सदस्य इकबाल किशन घई ने भारत में क्वालिटी आइसक्रीम ब्रांड की शुरुआत की थी और मुंबई के मरीन ड्राइव पर इंटरकॉन्टिनेंटल होटल की नींव रखी। उनके बेटे रवि घई, Gravis Hospitality Ltd. के चेयरमैन हैं। उन्होंने अपने पिता के बिजनेस विजन को आगे बढ़ाते हुए मिडिल ईस्ट में इसका विस्तार किया और वहाँ आइसक्रीम मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित कीं। अब अगली पीढ़ी में रवि के पोते शिवान घई ने Brooklyn Creamery आइसक्रीम ब्रांड को लॉन्च किया है, जो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।