Advertisment

Kamindu Mendis के प्रयासों के बाद भी हारी श्रीलंका, न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को 113 रन से हरा दिया है। कमिंदु मेंडिस ने 66 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली। हालांकि उनकी ये पारी श्रीलंका के काम नहीं आ सकी।

author-image
Manish Tilokani
Kamindu Mendis

Kamindu Mendis Photograph: (Google )


दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को 113 रन से हरा दिया है।  इस सीरीज में न्यूजीलैंड की ये लगातार दूसरी जीत है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। कमिंदु मेंडिस ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 64 रन की पारी खेली। मगर ये पारी श्रीलंका के किसी काम नहीं आ सकी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।   

New Zealand Vs Srilanka: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच चल रहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज दूसरा मैच खेल गया। मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को करारी शिकस्त देते हुए 113 रन से हर दिया। बारिश के कारण न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच ये  मैच सिर्फ 37 ओवर का ही हो सका। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 37 ओवर्स में 9 विकेट गवांकर 255 थोक डाले। इसके जवाब में पूरी श्रीलंका की टीम 142 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र ने इस मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए 63 गेंद में 79 रनों की पारी खेली। इस शानदार पारी के लिए रचीं को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

न्यूजीलैंड ने दिखाया शानदार खेल 

Advertisment

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में बढ़िया प्रदर्शन किया है। पहले मैच के अंजाम से ही पता चल गया था की श्रीलंका इस सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ज्यादा देर नहीं टिक सकेगी। ऐसा ही कुछ दूसरे वनडे में देखने को भी मिल। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी या फिर फील्डिंग हर मामले ने न्यूजीलैंड कमाल किया और श्रीलंका को आसानी दे हर दिया। न्यूजीलैंड जब 31 रन बना चुकी थी तब उनका पहला विकेट गिरा। इसके बाद रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन ने 112 रनों की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को एक शानदार स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। रचिन ने 79 रन और चैपमैन ने 63 रन बनाए। इस मजबूत साझेदारी और बड़ी पारियों के चलते न्यूजीलैंड 255 के अच्छे टोटल तक पहुंच गई थी। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों ने भी बढ़िया गेंदबाजी कर के श्रीलंका को चारों खाने चित्त कर दिया। श्रीलंका की टीम ने महज 22 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए और उसके बाद 79 के स्कोर पर उनकी आधी टीम पवेलियन लौट गई थी।

कमिंदु मेंडिस और महीश तीक्षणा ने बचाई लाज  

कमिंदु मेंडिस के 64 रन और महीश तीक्षणा की हैट्रिक ने इस मुकाबलें में श्रीलंका की लाज बचा ली वरना श्रीलंका इससे भी बुरी तरह इस मैच को गंवा देती। तीक्षणा ने इस मुकाबलें में 8 ओवर फेंके और 44 रन देकर कुल 4 विकेट झटके। इसमें से 3 विकेट उन्होनें हैट्रिक के जरिए लिए। इसके अलावा केवल कमिंदु मेंडिस ही अच्छा खेल पाने में सक्षम रहें, जिन्होनें 66 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली।

Advertisment

यह भी देखें: Bumrah, Pant, Rahul या..., कौन होगा टीम इंडिया का अगला कप्तान?

इंग्लैंड के खिलाफ बिना Bumrah, कैसे मिलेगी जीत की राह?

 

Advertisment
Advertisment