Lucknow News : उत्तराखंड में जारी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तर प्रदेश की ताइक्वांडो टीम का चयन कर लिया गया है। टीम की रवानगी से पहले रविवार को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि प्रदेश के ताइक्वांडो खिलाड़ी इन खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके यूपी की पदक तालिका में वृद्धि करने में अपना योगदान देंगे।
तीन फरवरी को रवाना होगी टीम
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत ताइक्वांडो की स्पर्धाओं का आयोजन पांच से आठ फरवरी तक हल्द्वानी में होगा। इसके लिए यूपी की टीम तीन फरवरी को रवाना होगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू ने भी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।
यूपी ताइक्वांडो टीम
क्योरगी महिला : अंडर-49 किग्रा : सीमा कनौजिया, अंडर-62 किग्रा : ऋषिता राय, अंडर-67 किग्रा : मधु सिंह (तीनों साई लखनऊ), अंडर-49 किग्रा : वैष्णवी (गौतमबुद्ध नगर)।
क्योरगी पुरुष : अंडर-68 किग्रा : विनीत कुमार (साई रायबरेली), अंडर-63 किग्रा : अभिषेक कुमार (बिजनौर), 87 किग्रा से अधिक : शिवा सिंह (साई लखनऊ), 87 किग्रा से अधिक : आदित्य नैन (बागपत)।
महिला पूमसे अंडर-30 ग्रुप : जसमेल कौर, अफशां खान, साक्षी राज (तीनों लखीमपुर), पुरुष पूमसे अंडर-30 ग्रुप : शिव गुप्ता, शरद सिंह, अदीप सिंह (तीनों लखीमपुर)
कोच : सुजीत कुमार बघेल (साई लखनऊ), शाहबाज अली (लखीमपुर), मैनेजर : देवेंद्र सिंह (आगरा), अभिषेक चौधरी (लखनऊ)।