/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/27/XC4uk1FAbTWRNrFW6ANF.jpg)
बीजापुर, वाईबीएन नेटवर्क
छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजापुर पुलिस ने माओवादियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें बीजापुर के तीन अलग -अलग जगहों से 18 माओवादियों को बीजापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। माओवादियों के बाद से विस्फोटक भी जब्त हुए हैं।
#WATCH | Chhattisgarh: 18 Maoists arrested from 3 different locations in Bijapur, explosives also seized: Bijapur Police.
— ANI (@ANI) February 27, 2025
(Video - Bijapur Police) pic.twitter.com/wa4Ena3zv5
10 नक्सली गिरफ्तार किए गए
18 माओवादियों की गिरफ्तारी के साथ ही गुंजेपर्ती के जंगल से 10 नक्सली गिरफ्तार किए गए।बता दें, यहां सीआरपीएफ की टीम सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों को जंगल से गिरफ्तार किया।
ये सफलता भी फोर्स के हाथ लगी
बासागुड़ा थाना इलाके में कोबरा बटालियन को बड़ी सफलता मिली। यहां कोबरा बटालियन के साथ संयुक्त टीम ने जंगल में कुछ लोगों को संदिग्ध हालत में घूमते देखा।पकड़े गए लोगों की जब तलाशी ली गई तो उनके पास से 2 टिफिन बम और विस्फोट में काम आने वाले सामान मिले। इसके साथ ही तीसरी सफलता फोर्स को भैरमगढ़ इलाके में मिली। जवानों ने यहां से 1 नक्सली को गिरफ्तार किया।