तीन वारदातों ने दहला Delhi का दिल, , दो युवतियों समेत तीन की गोली और चाकू से की हत्या
दिल्ली में हाल के दिनों में एक के बाद एक तीन हिंसक घटनाओं ने राजधानी के माहौल को अस्थिर और भयावह बना दिया है। गोली और चाकू से की गई हत्याओं के मामलों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क: दिल्ली में हाल के दिनों में एक के बाद एक तीन हिंसक घटनाओं ने राजधानी के माहौल को अस्थिर और भयावह बना दिया है। गोली और चाकू से की गई हत्याओं के मामलों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शाहदरा, दिल्ली कैंट और गोकुलपुरी में हुई ये घटनाएं महिलाओं और युवाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर रही हैं।
Advertisment
शाहदरा में 20 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या
पूर्वी दिल्ली के जीटीबी एंक्लेव इलाके में सोमवार देर रात एक युवती का शव बरामद हुआ। युवती के शरीर पर दो गोलियों के निशान पाए गए हैं। पुलिस को देर रात पीसीआर कॉल मिली थी कि एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की मौत हो चुकी थी। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उम्र लगभग 20 वर्ष आंकी जा रही है। घटनास्थल को फॉरेंसिक टीम ने सील कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली कैंट में किशोरी की चाकू से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Advertisment
वहीं दूसरा मामला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कैंट क्षेत्र का है। जहां एक 17 वर्षीय किशोरी की उसके परिचित युवक ने चाकू से हत्या कर दी। आरोपी युवक अमित (20 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी और आरोपी के बीच विवाद हुआ था जिसमें लड़की ने कथित तौर पर कहा था। अगर मैं किसी से गिफ्ट लूं तो तुम क्या कर लोगे? ज्यादा बोलोगे तो तुम्हें मरवा दूंगी। इसके बाद अमित ने गुस्से में आकर उस पर चाकू से कई वार किए और खुद के पेट में भी चाकू घोंप लिया। उसे इलाज के बाद 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया।गोकुलपुरी में युवक पर चाकू से हमला, सांप्रदायिक तनाव की आशंका
गोकुलपुरी में युवक पर चाकू से हमला, सांप्रदायिक तनाव की आशंका
तीसराम मालला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके का है। जहां हिमांशु नामक युवक पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों की पहचान शाहरुख खान (19) और साहिल खान (20) के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस ने 8 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार हमलावरों को हिमांशु और उनकी बहन के प्रेम संबंधों पर आपत्ति थी। घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई है। हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है, जिसके चलते क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। स्थानीय नेता न्याय की मांग कर रहे हैं और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
#WATCH दिल्ली: जीटीबी एन्क्लेव इलाके में एक लड़की की गोली मारकर हत्या करने पर शाहदरा एडिशनल डीसीपी नेहा यादव ने कहा, "करीब आधे घंटे पहले कॉल मिली है कि एक लड़की को गोली मार दी गई है। ये जीटीबी एन्क्लेव का इलाका है। शव देख के लग रहा है कि लड़की की उम्र 20 साल होगी। शव की पहचान अभी… pic.twitter.com/spxf66QURZ
जीटीबी एन्क्लेव इलाके में एक लड़की की गोली मारकर हत्या करने पर शाहदरा एडिशनल डीसीपी नेहा यादव ने कहा, "करीब आधे घंटे पहले कॉल मिली है कि एक लड़की को गोली मार दी गई है। ये जीटीबी एन्क्लेव का इलाका है। शव देख के लग रहा है कि लड़की की उम्र 20 साल होगी। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 2 गोलियां लगी है। पोस्टमार्टम के बाद पूरी जानकारी मिलेगी
Advertisment
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!
विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें