/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/06/h1MYM1ohq6SFUt9khNlU.png)
Chattisgarh Naxal Attack Photograph: (Google )
छत्तीसगढ़, वाईबीएन नेटवर्क
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में अब तक 9 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा कई जवानों के घायल होने की भी खबर है। जानकारी के अनुसार माओवादियों ने जवानों की गाड़ी को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया है।
छत्तीसगढ़ में सेना पर बड़ा हमला
छत्तीसगढ़ से आ रही इस बुरी खबर के अनुसार अब तक 9 जवान शहीद हो गए हैं। बीजापुर बस्तर रेंज के IG ने इस हमले की पुष्टि की है। नक्सल ADG विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि नक्सलियों ने बीजापुर के कुटुर मार्ग पर IED ब्लास्ट किया है। नक्सलियों ने सेना की जिस गाड़ी को निशाना बनाया है उसमें 9 से ज्यादा जवान सवार थे। भारतीय सेना ने इसके बाद जरूरी जवाबी कार्रवाई भी की है। कई जवानों के प्लांट की गई आईईडी की जद में आने से 9 जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा कई और जवानों के गंभीर रूप से घायल होने ले भी जानकारी है। एएनआई के ट्वीट के अनुसार 8 डीआरजी जवानों के साथ एक ड्राइवर के शहीद होने की खबर है। इस खबर के बाद से ही आस-पास के लोगों में डर का माहौल है।