Advertisment

Abu Azmi के बयान से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, देशद्रोह का मामला दर्ज

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के खिलाफ औरंगजेब पर दिए गए बयान को लेकर वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
abu azami
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, वाईबीएन नेटवर्क

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के खिलाफ औरंगजेब पर दिए गए बयान को लेकर वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। बता दें अबू आजमी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ है। अबू आजमी के भड़काऊ बयान के बाद से राज्य की सियासत गरमाई हुई है। 

देशद्रोही भी कहा जाना चाहिए

राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है, "अबू आज़मी ने कहा है कि औरंगज़ेब एक अच्छा प्रशासक था। उन्हें इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए क्योंकि छत्रपति संभाजी महाराज एक देशभक्त और सच्चे राष्ट्रवादी थे।औरंगज़ेब के प्रशासन को अच्छा कहना एक गंभीर अपराध है और इसके लिए अबू आज़मी को माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने एक देशभक्त के खिलाफ़ बात कही है और इसलिए उन्हें देशद्रोही भी कहा जाना चाहिए" 

Advertisment

सांसद नरेश महास्के का बयान

सांसद म्हास्के ने कहा, "अबू आजमी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्हें भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। औरंगजेब जिसने हजारों हिंदू मंदिरों को नष्ट किया, महिलाओं पर अत्याचार किया, छत्रपति संभाजी महाराज को बेरहमी से प्रताड़ित किया, वह देश के खिलाफ था, उसने हमारे देश को लूटा। 

वोट बैंक की राजनीति करना बंद करें

समाजवादी पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी की औरंगजेब पर की गई टिप्पणी पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, "अबू आजमी को इतिहास का पाठ पढ़ना चाहिए। ऐसा लगता है कि वह भूल गए हैं कि यह वही इतिहास है औरंगजेब ने हजारों हिंदू मंदिरों को नष्ट कर दिया, जिसमें त्र्यंबकेश्वर मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल का मंदिर भी शामिल है। उसने जगन्नाथ मंदिर को भी नष्ट करने का आदेश दिया। इसलिए कृपया, अबू आज़मी, अपनी तुच्छ वोट बैंक की राजनीति करना बंद करें, आप इस अज्ञानतापूर्ण बयान से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।" 

Advertisment

अबू आजमी का क्या था बयान

सपा नेता अबु आजमी ने सोमवार,3 मार्च को मीडिया से बात करते हुए कहा, गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। औरंगज़ेब कोई क्रूर शासक नहीं थे। उन्‍होंने यहां तक दावा क‍िया क‍ि बनारस में जब एक पंडित की बच्‍ची के साथ उसके सिपहसालार ने बदतमीजी की करने की कोश‍िश की तो औरंगजेब ने उस सिपहसालार को दो हाथ‍ियों के बीच बंधवाकर मरवा डाला। बाद में उन पंड‍ितों ने औरगंजेब के ल‍िए मस्‍ज‍िद बनाकर भेंट क‍िया। वो अच्छे प्रशासक थे, जो उन्होंने किया वो सही किया। अगर कोई और राजा होता वो वो भी वही करता।

Advertisment

Advertisment
Advertisment