Advertisment

'Saamana' में मुंबई के लिए किया गया आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल, राम कदम बोले- मागें माफी'

यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर उनके पार्टी मुखपत्र ‘सामना’ में मुंबई को लेकर कथित आपत्तिजनक शब्द के इस्तेमाल पर भाजपा विधायक राम कदम ने कड़ी आपत्ति जताई है। राम कदम ने इस शब्द को मां मुंबा देवी का अपमान बताते हुए उद्धव गुट से माफी मांगने की मांग की है।

author-image
Ranjana Sharma
sara khan (16)
मुंबई, आईएएनएस: शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में मुंबई के लिए बेहद 'आपत्तिजनक शब्द' का इस्तेमाल किया है।भाजपा के विधायक राम कदम ने इस पर सख्त ऐतराज जताया है। आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि मुंबई के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल मां मुंबा देवी का अपमान है। उद्धव गुट को माफी मांगनी पड़ेगी।
Advertisment

उद्धव गुट के नेताओं का  मानसिक संतुलन बिगड़ा 

उन्होंने इसे मुंबई और मां मुंबा देवी का घोर अपमान बताते हुए उद्धव गुट के नेताओं पर मानसिक संतुलन खोने का आरोप लगाया। कदम ने कहा, "उद्धव गुट की मति भ्रष्ट हो चुकी है। 'सामना' का संपादकीय बेहद अपमानजनक और शर्मनाक है। मुंबई के लिए कहे गए आपत्तिजनक शब्द मर्यादा का उल्लंघन हैं। यह मां मुंबा देवी का अपमान है। उद्धव गुट को नाक रगड़कर मुंबई और मुंबा देवी से माफी मांगनी चाहिए।

भाषा से उनका 'मानसिक दिवालियापन' उजागर हो रहा

Advertisment
उन्होंने यह भी कहा कि पहले यह गुट महाराष्ट्र को मुंबई से अलग करने की बात करता था, और अब ऐसी भाषा से उनका 'मानसिक दिवालियापन' उजागर हो रहा है। कदम ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि उद्धव गुट के नेताओं को अब 'साइकियाट्रिक उपचार' की जरूरत है। दरअसल, रविवार के संपादकीय में उद्धव ठाकरे ने मराठी मानुष, भाषा विवाद जैसे मुद्दों पर अपनी पार्टी की राय रखी। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर कई वार किए और आरोप लगाया कि वो मुंबई पर दूसरे राज्यों के धनाढ्यों के जरिए राज करना चाहती है। इसी पंक्ति में उन्होंने आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया है। महाराष्ट्र की राजनीति के साथ ही कदम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों पर भी बात की। कदम ने प्रधानमंत्री मोदी के हालिया ऐलान की सराहना की, जिसमें 51,000 युवाओं को रेलवे में नौकरी प्रदान की गई।

भाजपा देश के लिए 'हीरे' ढूंढ़ती है

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कर्मठ और समर्पित नेता हैं, जिन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने तक एक भी छुट्टी नहीं ली। यह विश्व रिकॉर्ड जैसा है। 51,000 युवाओं को एक ही दिन में रेलवे में रोजगार मिलना उनके अथक परिश्रम का परिणाम है। कदम ने मोदी को 'ईश्वरीय पुरुष' बताते हुए उनके लिए 125 वर्ष की दीर्घायु और 25 वर्ष तक देश के नेतृत्व की कामना की। साथ ही, कदम ने उज्ज्वल निकम के राज्यसभा के लिए नामित होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "भाजपा देश के लिए 'हीरे' ढूंढ़ती है, और उज्ज्वल निकम इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं। निकम ने आतंकवादी कसाब को फांसी की सजा दिलाकर देश की सेवा की। एक उत्कृष्ट वकील के रूप में, वे कानून निर्माण में मूल्यवान योगदान देंगे।
Advertisment
Advertisment