Advertisment

पदयात्रा पर निकले अनंत ने बचाई 250 मुर्गियों की जान, भगवान द्वारकाधीश के दर्शन कर मनाएंगे जन्मदिन

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इन दिनों भगवान द्वारकाधीश के दर्शन के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। अनंत अंबानी ने 140 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की शुरुआत की है।

author-image
Jyoti Yadav
पदयात्रा पर निकले अनंत ने बचाई 250 मुर्गियों की जान, भगवान द्वारकाधीश के दर्शन कर मनाएंगे जन्मदिन 
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गुजरात, वाईबीएन नेटवर्क

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इन दिनों भगवान द्वारकाधीश के दर्शन के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। अनंत अंबानी ने 140 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की शुरुआत की है, और आज यह यात्रा पांचवें दिन में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने यह संकल्प लिया है कि वे अपना जन्मदिन 9 अप्रैल को द्वारका में भगवान द्वारकाधीश के दर्शन के साथ मनाएंगे।

अनंत-शिखर की पदयात्रा

बता दे, ये पदयात्रा, अनंत के जामनगर स्थित घर से शुरू हुई है। वीडियो में शिखर पहाड़िया को सफेद शर्ट, डेनिम और पटका पहने देखा जा सकता है। उनके बालों में हेयरबैंड लगा है और हाथों में पानी की बोतल है। अनंत अंबानी 140 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर द्वारकाधीश मंदिर पहुंचने वाले हैं।

250 मुर्गियों को बचाया 

अपने इस पदयात्रा में अनंत ने बूचड़खाने जा रही 250 मुर्गियों को बयाया। उन्होंने दोगुनी किमत देकर मुर्गियों के खरीदा और आजाद कर दिया। वो एक मुर्गी को लेकर चलते भी दिखे। 10 अप्रैल को अनंत अंबानी का जन्मदिन है। अनंत इस बार अपना 30 वां जन्मदिन द्वारका में मनाएंगे। अनंत ने अपनी यह पदयात्रा जामनगर के मोती खावड़ी में शुरू की। अनंत ने लोगों और ट्रैफिक का भी ध्यान रखा है, इसलिए वह अपनी यात्रा रात के समय में ही कर रहे हैं।  

Advertisment
Advertisment
Advertisment