Advertisment

इवेंट विवाद में उलझीं Akshara Singh, कोर्ट ने पिता संग किया तलब

बेगूसराय कोर्ट ने धोखाधड़ी केस में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके पिता के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में समन जारी किया, मामला समस्तीपुर के एक इवेंट से जुड़ा है।

author-image
YBN Bihar Desk
Akshara Singh
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक पुराने स्टेज इवेंट विवाद के चलते कानूनी मुसीबतों में घिर गई हैं। बेगूसराय की एक अदालत ने अक्षरा और उनके पिता विपिन सिंह के खिलाफ समन जारी किया है। मामला अक्टूबर 2023 के एक कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां आरोप है कि अभिनेत्री ने निर्धारित समय से देर से पहुंचकर सिर्फ आधे घंटे प्रस्तुति दी और माइक तोड़कर कार्यक्रम बीच में छोड़ दिया।

5.51 लाख की राशि लेकर अक्षरा ने नहीं किया शो

कार्यक्रम आयोजक लोक गायक शिवेश मिश्रा ने दावा किया कि उन्होंने 5.51 लाख रुपये की अग्रिम राशि दी थी, लेकिन अक्षरा सिंह ने न तो पूरा शो किया और न ही पैसे लौटाए। उन्होंने इसे धोखाधड़ी मानते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

जिला न्यायिक दंडाधिकारी ओम प्रकाश की अदालत ने धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 427 (संपत्ति को क्षति पहुंचाना) और 34 (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोर्ट ने दोनों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मिश्रा ने कहा कि यह सच्चाई की जीत है। मुझे विश्वास था कि न्याय मिलेगा।

भोजपुरी गाने Bihar
Advertisment
Advertisment