Advertisment

बिहार विधानसभा में भीषण हंगामा: BJP विधायक ने तोड़ा माइक, RJD ने किया जवाबी हमला

बिहार विधानसभा में आज भारी हंगामा हुआ जहां BJP विधायक ने माइक तोड़कर RJD विधायकों पर हमला किया। 'बाप अपराधी' और 'पैंट गीला' जैसे विवादित बयानों के बाद सदन स्थगित।

author-image
YBN Bihar Desk
Bihar Vidhansabha Monsoon session
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

पटना , वाईबीएन डेस्क ।बिहार विधानसभा में आज एक शर्मनाक घटना घटी जहां सदन के भीतर ही विधायकों के बीच मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। मतदाता सूची संशोधन को लेकर चल रही बहस ने जब व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप का रूप लिया तो स्थिति इतनी बिगड़ी कि एक BJP विधायक ने माइक तोड़कर विपक्षी विधायकों पर हमला कर दिया। इसके बाद सदन में ऐसा अराजक माहौल बना कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुरक्षा घेरे में सदन छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

भाजपा विधायक जनक सिंह ने दी गाली!

विधानसभा के दूसरे सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पर बोल रहे थे। उन्होंने चुनाव आयोग पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। इस पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि जिसका बाप अपराधी हो, जेल गया हो, वो तय करेगा कि क्या सही है?" यह सुनते ही तेजस्वी यादव ने जवाब दिया कि आप कौन होते हैं ये तय करने वाले? इसके बाद BJP विधायक जनक सिंह ने भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं।

'पैंट गीला हो जाएगा' वाला बयान

Advertisment

तेजस्वी यादव ने जनक सिंह को जवाब देते हुए कहा कि इतना जोर से बोलोगे तो पैंट गीला हो जाएगा। यह सुनते ही सदन में भारी हंगामा शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष ने स्थिति को नियंत्रित करने में असमर्थता जताते हुए सदन को स्थगित कर दिया।

माइक तोड़कर किया हमला

सदन स्थगित होने के बाद भी BJP विधायक संजय सिंह ने माइक तोड़कर RJD विधायकों की ओर हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के करीब 40 विधायक आपस में भिड़ने लगे। सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। BJP के वरिष्ठ नेताओं ने संजय सिंह को सदन से बाहर निकाल दिया वरना मारपीट निश्चित थी।

Advertisment

 Bihar Vidhan Sabha Live | bihar vidhan sabha | Bihar news 2025 | Bihar news | rjd leader tejashwi yadav | Tejashwi Yadav

बिहार विधान लाइव बिहार विधान सभा लाइव today बिहार विधानसभा सत्र 2025
Advertisment
Advertisment