Advertisment

बिहारियों को हल्के में न लें: बिहार बंद पर लालू यादव का भाजपा और पीएम मोदी पर तीखा हमला

बिहार बंद को लेकर लालू यादव ने पीएम मोदी और भाजपा पर हमला बोला। कहा गुजराती लोग बिहारियों को हल्के में न लें। जानिए बिहार बंद में क्या हुआ और कैसे बढ़ा राजनीतिक विवाद।

author-image
YBN Bihar Desk
Lalu Yadav AIIMS (1)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार की राजनीति एक बार फिर गरम हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने के विवाद के बाद भारतीय जनता पार्टी और एनडीए ने पूरे बिहार में बंद का आह्वान किया। सुबह से ही राज्य के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा और सहयोगी दलों के नेता सड़कों पर उतरे और कांग्रेस-राजद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसी बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बंदी को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला।

लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि क्या प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं को आदेश दिया है कि बिहार की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दी जाए। उन्होंने कहा कि गुजराती लोग बिहारियों को हल्के में न लें। बिहार की धरती पर महिलाओं, शिक्षिकाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं और पत्रकारों का अपमान किया जा रहा है और यह लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक है।

दरअसल, दरभंगा की एक जनसभा में कांग्रेस-राजद के मंच से पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी सामने आई थी। भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री की मां का अपमान बताया और विरोधस्वरूप गुरुवार को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद का आयोजन किया। इस दौरान कई जगहों पर बाजार बंद रहे, सड़कों पर जाम लगा और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पटना से लेकर नालंदा तक प्रदर्शनकारियों ने उग्रता दिखाई।

बिहार शरीफ में तो हालात ऐसे बने कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का काफिला भी ट्रैफिक जाम में फंस गया। वे राजगीर में भूटानी मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में जा रहे थे लेकिन एनएच-20 पर रास्ता रोककर प्रदर्शन किया गया। कई जिलों में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को रोककर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

Advertisment

हालांकि आवश्यक सेवाओं और ट्रेनों को बंद से बाहर रखा गया। एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को प्रदर्शनकारियों ने रास्ता दिया। बावजूद इसके, बिहार बंद ने राज्य की राजनीति में गरमाहट ला दी है और आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस घटना ने भाजपा बनाम राजद-कांग्रेस के टकराव को और तेज कर दिया है।

Bihar Bandh | Bihar news | Bihar news 2025 | Bihar News Hindi 

Bihar News Hindi Bihar news 2025 Bihar news Bihar Bandh
Advertisment
Advertisment