Advertisment

BJP ने तेजस्वी यादव के दावे को किया खारिज, RJD शासनकाल की याद दिलाई

बिहार BJP प्रवक्ता दानिश इकबाल ने तेजस्वी यादव के 'बिहार को नंबर-1 बनाएंगे' वादे को झूठा बताया। RJD के 15 साल के जंगलराज और NDA के विकास मॉडल पर तीखी बहस।

author-image
YBN Bihar Desk
एडिट
Tejashwi Yadav Danish Iqbal
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार की राजनीति में गरमाहट बढ़ गई है। भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने तेजस्वी यादव द्वारा जनता को लिखे पत्र को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे "झूठे वादों का प्रचार-पत्र" बताते हुए RJD के पिछले शासनकाल की याद दिला दी है।

तेजस्वी यादव ने हाल में एक खुला पत्र बिहार की जनता को संबोधित करते हुए जारी कर "5 साल में बिहार को देश का नंबर-1 राज्य बनाने" का वादा किया था। इस पर भाजपा ने तंज कसते हुए पूछा है कि जिस पार्टी ने 15 साल (1990-2005) में बिहार को अपराध, भ्रष्टाचार और पिछड़ेपन में नंबर-1 बना दिया, वह अब कैसे चमत्कार करेगी?

RJD शासन की 'काली दास्तां': BJP ने गिनाए 5 बड़े आरोप

  1. जंगलराज का दौर: मंत्री निवास में अपराधियों की पार्टी चलती थी, थानों पर गुंडों का कब्जा था।

  2. शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त: बिहार बोर्ड की परीक्षाएं नकल के बिना नहीं होती थीं।

  3. इंफ्रास्ट्रक्चर का अभाव: सड़कें गड्ढों का संग्रहालय थीं, बिजली सपना थी।

  4. रोजगार संकट: डॉक्टर-शिक्षक भर्ती ठप, युवा पलायन को मजबूर।

  5. परिवारवाद: लालू-राबड़ी का कुनबा ही सरकार था, आज भी पार्टी परिवार की जागीर है।

NDA का पलटवार: "हमने बिहार को दिया नया ढांचा"

भाजपा ने NDA के 20 साल के शासन को "विकास का स्वर्णिम दौर" बताया। दानिश इकबाल ने कहा कि आज बिहार के हर क्षेत्र में विकास हुआ है। शिक्षा क्रांति में हर जिले में मेडिकल/इंजीनियरिंग कॉलेज खुले हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में 50,000 किमी सड़कें बनीं हैं, ग्रामीण बिजलीकरण हुआ है। वहीं सामाजिक योजनाओं में आवास, शौचालय, मुफ्त राशन, उज्ज्वला गैस जैसी योजना बिहार की जनता को लाभान्वित कर रही हैं। इसके अलावा रोजगार के क्षेत्र में स्टार्टअप नीति, उद्योग प्रोत्साहन मिल रहा है। 

Advertisment
बिहार बीजेपी Bihar BJP Update Bihar BJP vs RJD Tejashwi Yadav तेजस्वी यादव
Advertisment
Advertisment