Advertisment

राजनाथ सिंह की हुंकार: BJP सिर्फ सत्ता नहीं, संकल्प की राजनीति करती है

BJP Bihar Executive Meeting में Rajnath Singh बोले: BJP एक कार्यकर्ता-संस्कृति वाली पार्टी है, जिसका लक्ष्य भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है।

author-image
YBN Bihar Desk
Rajnath Singh Patna BJP  (1)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

पटना के ज्ञान भवन में आयोजित बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज सिर्फ एक संगठनात्मक मीटिंग नहीं रही, बल्कि यह भविष्य की राजनीति का रोडमैप बन गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मंच से न सिर्फ पार्टी की विचारधारा को दोहराया बल्कि 2025 बिहार विधानसभा चुनाव और भारत को वैश्विक आर्थिक ताकत बनाने की दिशा में भी पार्टी की सोच स्पष्ट की।

Advertisment

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है उसकी "कार्यकर्ता संस्कृति", जिसमें कोई व्यक्ति पद से नहीं, बल्कि योगदान से बड़ा बनता है। उन्होंने कहा कि "BJP में हर पदाधिकारी पहले एक कार्यकर्ता है। यही भावना हमें दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाती है।”

राजनाथ सिंह ने इसे महज एक संगठनात्मक बैठक नहीं, बल्कि "संकल्प सभा" करार दिया, जो भारत और बिहार दोनों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ज़ोर दिया कि अगर नेतृत्व मजबूत हो, नीयत साफ हो और नीतियां स्पष्ट हों, तो भारत जैसे विशाल देश को भी बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 11 वर्षों में यह करके दिखाया है।

अपने भाषण में राजनाथ ने स्पष्ट हमला कांग्रेस और राजद पर करते हुए कहा कि "कुछ पार्टियों का लक्ष्य सिर्फ सत्ता में बने रहना है, लेकिन BJP का उद्देश्य है हर भारतीय को सम्मानजनक जीवन देना।" उन्होंने कहा कि यह भाजपा की नीति रही है कि हर वर्ग को विकास का समान अधिकार मिले और हर नागरिक आत्मसम्मान के साथ जीवन जी सके।

Advertisment

राजनाथ सिंह ने भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की बात करते हुए कहा कि देश की आर्थिक नीतियां अब जनहित और राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर बनाई जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि BJP सरकार की योजनाओं के चलते भारत वैश्विक मंच पर आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा बिहार के हर नागरिक में यह विश्वास जगाना चाहती है कि भारत बदल सकता है, और बिहार भी उस बदलाव का अग्रदूत बन सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार को नेतृत्व देने वाली भाजपा "नई नीति, नया विजन और नया संकल्प" लेकर मैदान में है।

rajnath singh defence minister rajnath singh rajnath singh news defense minister rajnath singh Rajnath Singh address
Advertisment
Advertisment