Advertisment

बिहार कांग्रेस का विवाद: सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की फोटो, NDA ने कहा- महिलाओं का सम्मान नहीं, राजनीति

बिहार कांग्रेस ने 'माई-बहिन योजना' के तहत सेनेटरी पैड बांटे, जिस पर राहुल गांधी की फोटो छपी। भाजपा-जदयू ने विवाद खड़ा करते हुए कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाए। पढ़ें पूरी खबर।

author-image
YBN Bihar Desk
Congress Sanitary pad
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार कांग्रेस की 'माई-बहिन योजना' के तहत महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड बांटने के अभियान ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है। इसकी वजह पैड के पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर और चुनावी वादों का उल्लेख होना है। भाजपा और जदयू ने इस कदम को "महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ राजनीति" करार देते हुए कांग्रेस की आलोचना की है।

Advertisment

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 5 लाख महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड बांटने की योजना की घोषणा की। इन पैड के पैकेट्स पर राहुल गांधी की फोटो और "माई-बहिन योजना के तहत ₹2500 की सहायता" जैसे संदेश छपे हैं। कांग्रेस का दावा है कि यह महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में एक पहल है, लेकिन विपक्ष इसे चुनावी प्रोपेगैंडा बता रहा है।

NDA ने क्या कहा?

  • जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि कांग्रेस की वैचारिक दरिद्रता दिख रही है। महिलाओं के सम्मान के प्रतीक पर राजनीति करना शर्मनाक है।

  • भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने तीखा हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी को कहां प्रचारित करना है, यह भी नहीं समझते। यह चापलूसी की हद है।

Advertisment

कांग्रेस नेता इस योजना को महिलाओं के लिए एक सामाजिक पहल बता रहे हैं। उनका कहना है कि सेनेटरी पैड जैसी बुनियादी स्वच्छता सुविधाएं गरीब महिलाओं तक पहुंचाना जरूरी है। 

Bihar Congress Bihar Congress
Advertisment
Advertisment