Advertisment

बिहार चुनाव 2025: बीजेपी ने 45 नेताओं की अभियान समिति बनाई, जायसवाल-सम्राट-गिरिराज को बड़ी जिम्मेदारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बीजेपी ने 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का ऐलान किया। इसमें दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है।

author-image
YBN Bihar Desk
BJP Manifesto bihar election 2025 committee

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने चुनावी रणनीति तेज कर दी है। रविवार को पार्टी ने अपनी 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की घोषणा की। इस समिति में डॉ. दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जैसे दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह सूची साझा करते हुए लिखा कि बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के निमित्त अभियान समिति का गठन किया गया है।

इस समिति में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेताओं को जगह देकर बीजेपी ने यह संकेत दिया है कि चुनाव में पूरी ताकत झोंकी जाएगी। दिलीप जायसवाल और सम्राट चौधरी पहले से ही संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय माने जाते हैं, जबकि गिरिराज सिंह और राधा मोहन सिंह जैसे केंद्रीय चेहरे प्रदेश में पार्टी की पैठ मजबूत करने की रणनीति के तहत सामने आए हैं। इसके अलावा रविशंकर प्रसाद, नित्यानंद राय, अश्विनी कुमार चौबे, राजीव प्रताप रूडी, रेणु देवी और जनार्दन सिंह सिग्रीवाल जैसे अनुभवी नेताओं को भी समिति में शामिल किया गया है।

बीजेपी ने हाल ही में बिहार चुनाव के लिए अपने प्रभारी और सह-प्रभारी भी नियुक्त किए थे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी बनाया गया है, जबकि गुजरात के सीआर पाटिल और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे साफ है कि पार्टी बिहार में चुनावी समीकरणों को साधने के लिए राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेतृत्व का संतुलित मिश्रण मैदान में उतार रही है।

इस समिति में जिन नेताओं को शामिल किया गया है उनमें -

  • डॉ. दिलीप जायसवाल
  • डॉ. सम्राट चौधरी
  • विजय कुमार सिन्हा
  • गिरिराज सिंह
  • राधा मोहन सिंह
  • नित्यानंद राय
  • मंगल पाण्डेय
  • गोपाल नारायण सिंह
  • रविशंकर प्रसाद
  • अश्विनी कुमार चौबे
Advertisment
  • राजभूषण निषाद
  • राजीव प्रताप रूढ़ी
  • सतीश चंद्र दुबे
  • डॉ.संजय जायसवाल
  • डॉ. प्रेम कुमार
  • रेणु देवी
  • जनक राम
  • हरि सहनी
  • ऋतुराज सिन्हा
  • सैयद शाहनवाज हुसैन
  • रमा देवी
  • प्रदीप कुमार संह
  • जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
  • गौपलजी ठाकुर
  • अशोक यादव
  • विवेक ठाकुर
  • शंभू शरण पटेल
  • धर्मशीला गुप्ता
  • कृष्ण कुमार ऋषि
  • अनिल शर्मा (बख्तियारपुर)
  • कृष्ण कुमार मंटू
  • राम नारायण मंडल
  • राजेंद्र प्रसाद गुप्ता
  • वीरेंद्र चौधरी
  • अशोक अग्रवाल
  • लालमोहन गुप्ता
  • बेबी कुमारी
  • शीला प्रजापति
  • यू.पी. शर्मा
  • राजेंद्र चौपाल
  • उपेंद्र प्रसाद
  • राम कुमार राय
  • विश्वमोहन कुमार और लल्लु वासकी शामिल हैं।

bihar election | bihar election 2025 | बिहार बीजेपी | Bihar BJP Update 

bihar election bihar election 2025 बिहार बीजेपी Bihar BJP Update
Advertisment
Advertisment