Advertisment

बिहार चुनाव 2025: जीतन राम मांझी की पार्टी HAM ने जारी की पहली लिस्ट, 6 प्रत्याशियों को मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। जीतन राम मांझी ने छह प्रत्याशियों को टिकट दिया है, जिससे एनडीए खेमे में नई हलचल मच गई है।

author-image
YBN Bihar Desk
Jeetanram Manjhi

पटना से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पहली सूची जारी होने के कुछ ही घंटों बाद एनडीए की सहयोगी पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने भी अपने छह उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट को पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अंतिम रूप दिया है।

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव राजेश कुमार पांडेय ने मीडिया को जानकारी दी कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ एनडीए के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार है तैयारा, फिर से एनडीए सरकार हमारा नारा। इस नारे के साथ पार्टी ने अपने छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

इस लिस्ट में इमामगंज सीट से दीपा कुमारी, टिकारी से अनिल कुमार, बाराचट्टी से ज्योति देवी, अतरी से रोमित कुमार, सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी, और कुटुम्बा से ललन राम को पार्टी का सिंबल दिया गया है। यह सभी सीटें दक्षिण बिहार और मगध क्षेत्र में स्थित हैं, जो जीतन राम मांझी का परंपरागत राजनीतिक आधार माने जाते हैं।

बिहार की राजनीति में मांझी की भूमिका हमेशा निर्णायक रही है। वह ऐसे समय में सक्रिय हुए हैं जब राज्य में बीजेपी और जेडीयू के बीच सीट शेयरिंग और प्रचार रणनीति को लेकर गहन चर्चा चल रही है।

Advertisment
Jitan Ram Manjhi statement Jitanram Manjhi speech Jitan Ram Manjhi Jitanram Manjhi Bihar news 2025 Bihar news
Advertisment
Advertisment