Advertisment

बिहार चुनाव: NDA में सीट बंटवारे को लेकर आगबबूला हुए चिराग पासवान, गहरा रहा गठबंधन संकट!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले NDA में सीट बंटवारे को लेकर विवाद गहराया। चिराग पासवान नाराज, LJP(R) की आपात बैठक हुई। जानें क्यों खफा हैं चिराग और जीतन राम मांझी, और क्या टूटेगा NDA गठबंधन? पढ़ें पूरी खबर।

author-image
YBN Bihar Desk
चिराग पासवान एक तीर से साध रहे पांच निशाने! | यंग भारत न्यूज

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन की घड़ी नजदीक आते ही राजनीतिक गलियारों में उथल-पुथल शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर उठे तूफान ने गठबंधन की एकजुटता पर एक बड़ा सविया खड़ा कर दिया है। इस आग में सबसे तेज धार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के सुलगते असंतोष की है, जिन्होंने अपनी नाराजगी को सार्वजनिक मोर्चे पर ला दिया है।

आनन-फानन में हो रही बैठक

चिराग पासवान के इस रोष के बादल बुधवार को तब साफ दिखे जब वह दिल्ली से पटना पहुंचे और तुरंत अपनी पार्टी की एक आपातकालीन बैठक बुलाने का ऐलान कर दिया। यह बैठक गुरुवार सुबह पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संपन्न होगी।जिसकी अध्यक्षता पार्टी के बिहार प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, प्रदेश अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत करेंगे। 

सीटों की संख्या पर फंसा है मामला

इस पूरे विवाद की जड़ सीट बंटवारे का वह प्रस्ताव है, जिसे भाजपा ने लोजपा (रामविलास) के सामने रखा है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने चिराग पासवान की पार्टी को महज 25 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है, जबकि चिराग अपने दावे के लिए 35 से अधिक सीटों पर अड़े हुए हैं। इस प्रस्ताव से नाराज चिराग पासवान ने बुधवार को भाजपा नेताओं से कोई बातचीत तक नहीं की। चिराग का तर्क है कि वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई जैसे लोकसभा क्षेत्रों में उनकी पार्टी की मजबूत पकड़ है, इसलिए इन पांचों क्षेत्रों की विधानसभा सीटों में से प्रत्येक में कम से कम दो सीटें उन्हें मिलनी ही चाहिए। इसके अलावा, गोविंदगंज सीट पर भी उनका दावा है, जो वर्तमान में भाजपा के पास है।

गहराते इस संकट में केवल चिराग पासवान अकेले नहीं हैं। एनडीए की एक अन्य सहयोगी दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी भी भाजपा के प्रस्ताव से खफा हैं। मांझी 15 सीटों की मांग कर रहे हैं, लेकिन भाजपा उन्हें केवल 8 सीटें देने को तैयर है। मांझी ने भी साफ इशारा किया है कि यदि उनकी पार्टी को उचित सम्मान नहीं मिला, तो वे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

Advertisment

इस बीच, पटना में भाजपा कार्यालय पर हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दावा किया कि एनडीए पूरी तरह से मजबूत है और सभी दलों के बीच संवाद जारी है। हालांकि, उनके इस बयान के तुरंत बाद ही चिराग पासवान द्वारा आपात बैठक बुलाए जाने ने गठबंधन में पनप रही दरार को सार्वजनिक कर दिया है। 

नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में अब मात्र दो दिन शेष हैं और सीट बंटवारे का यह गतिरोध एनडीए के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। अगले 48 घंटे बिहार की राजनीति के लिए निर्णायक साबित होंगे, जो तय करेंगे कि चिराग पासवान और जीतन राम मांझी जैसे नेता गठबंधन में बने रहते हैं या फिर कोई नया रास्ता अख्तियार करते हैं।

chirag paswan | Bihar leader Chirag Paswan | Chirag Paswan 243 seats | chirag paswan bihar | chirag paswan breaking | chirag paswan interview | Chirag Paswan Latest Speech | chirag paswan news

Advertisment
chirag paswan Bihar leader Chirag Paswan Chirag Paswan 243 seats chirag paswan bihar chirag paswan breaking chirag paswan interview Chirag Paswan Latest Speech chirag paswan news
Advertisment
Advertisment