Advertisment

बिहार चुनाव 2025: एनडीए ने सीटें बांटी, महागठबंधन में अब भी उलझन, दिल्ली में तय होगी अगली चाल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है, जबकि महागठबंधन में खींचतान जारी है। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की मुलाकात के बाद ही सीट शेयरिंग पर फैसला होगा।

author-image
YBN Bihar Desk
बिहार चुनाव 2025 में क्या है असदुद्दीन ओवैसी का मास्टरस्ट्रोक? | यंग भारत न्यूज

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सियासत अपने चरम पर पहुंच गई है। लंबे इंतजार और मोलभाव के बाद आखिरकार एनडीए में सीट बंटवारे का फार्मूला तय हो गया। रविवार को घोषित समझौते के अनुसार बीजेपी और जेडीयू बराबरी पर 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को 29 सीटें, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक जनता दल और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 6-6 सीटें दी गई हैं। 

इसके विपरीत, महागठबंधन अभी भी सीट बंटवारे को लेकर अनिश्चितता में है। दिल्ली में सोमवार को तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और मुकेश सहनी की मुलाकात होने वाली है, जिसके बाद ही सीट शेयरिंग का ऐलान संभव माना जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि आरजेडी करीब 130 से 135 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है, जबकि कांग्रेस को 55 से 60 सीटों पर सहमति बन चुकी है। वहीं, वीआईपी को 12 से 20 सीटों के बीच का ऑफर मिल सकता है। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि वीआईपी सीट शेयरिंग फॉर्मूले से नराज है। 

दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली रवाना होने से पहले मुकेश सहनी ने गोपालपुर सीट पर प्रेमसागर उर्फ डब्ल्यू यादव को टिकट देकर यह संकेत दिया कि वीआईपी पार्टी गठबंधन के भीतर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से भी साफ कर दिया गया है कि अंतिम रणनीति का ऐलान दिल्ली बैठक के बाद ही किया जाएगा।

कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और जनता इस बार भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करेगी। हालांकि, अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि सीटों को लेकर आरजेडी और कांग्रेस में मनमुटाव अब भी बना हुआ है, जिससे महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठ रहे हैं।

Advertisment

एनडीए के भीतर जहां सीटों का समीकरण तय हो गया है, वहीं महागठबंधन के भीतर यह जंग अभी बाकी है। बिहार की राजनीति में अब हर नजर दिल्ली पर टिकी है, जहां तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की मुलाकात बिहार की सियासी दिशा तय कर सकती है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब तस्वीर साफ होने लगी है। एनडीए का गणित तय है और अब पूरा फोकस महागठबंधन की चाल पर है। दिल्ली की बैठक के बाद बिहार की सियासी बिसात पर अगली बड़ी चाल सामने आएगी, जो इस चुनाव के नतीजों को निर्णायक रूप से प्रभावित कर सकती है।

Bihar Seat Sharing | Bihar Seat Sharing Formula | Bihar NDA seat sharing | NDA Seat Sharing | NDA Seat Sharing Bihar | Mahagathbandhan | 243 seat plan Mahagathbandhan | Bihar Mahagathbandhan | Bihar Mahagathbandhan Crisis | Bihar Mahagathbandhan News | Mahagathbandhan Bihar | Mahagathbandhan Bihar 2025 | Mahagathbandhan CM candidate | Mahagathbandhan Formula | Mahagathbandhan meeting | Mahagathbandhan News | Mahagathbandhan strategy | BJP vs Mahagathbandhan

Advertisment
Mahagathbandhan Mahagathbandhan Bihar BJP vs Mahagathbandhan Mahagathbandhan News Mahagathbandhan CM candidate Mahagathbandhan strategy महागठबंधन Bihar Seat Sharing NDA Seat Sharing Bihar Mahagathbandhan Mahagathbandhan meeting NDA Seat Sharing Bihar Bihar Mahagathbandhan Crisis Bihar Seat Sharing Formula Bihar Mahagathbandhan News Mahagathbandhan Bihar 2025 Bihar NDA seat sharing 243 seat plan Mahagathbandhan Mahagathbandhan Formula
Advertisment
Advertisment