Advertisment

Bihar Election 2025: मोकामा के बाहुबली सूरजभान सिंह परिवार के साथ RJD में शामिल होने को तैयार, तेजस्वी यादव ने रचा सियासी चक्रव्यूह

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बड़ा राजनीतिक फेरबदल हो सकता है। मोकामा के बाहुबली नेता सूरजभान सिंह, उनकी पत्नी वीणा देवी और भाई चंदन सिंह के RJD में शामिल होने की चर्चा तेज है। तेजस्वी यादव खुद दिला सकते हैं सदस्यता।

author-image
YBN Bihar Desk
Surajbhan singh

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने की संभावना है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अब अपने सामाजिक समीकरण को और विस्तार देने के लिए मोकामा के बाहुबली नेता सूरजभान सिंह को अपने साथ लाने की योजना तैयार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, सूरजभान सिंह, उनकी पत्नी और पूर्व सांसद वीणा देवी, तथा उनके भाई चंदन सिंह जल्द ही राजद की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। 

जानकारी के अनुसार, खुद तेजस्वी यादव इन तीनों को पार्टी में शामिल कराएंगे, जिससे महागठबंधन को सवर्ण समाज में नई पकड़ मिल सकती है। मोकामा का यह समीकरण बिहार की सियासत में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह सीट लंबे समय से बाहुबली अनंत सिंह का गढ़ रही है। 

सूरजभान सिंह का राजनीतिक करियर हमेशा से दिलचस्प और प्रभावशाली रहा है। वर्ष 2000 में उन्होंने जेल में रहते हुए मोकामा विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतकर अपनी ताकत साबित की थी। उन्होंने तत्कालीन मंत्री दिलीप सिंह को हराकर राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई थी। इसके बाद वे रामविलास पासवान के करीबी बन गए और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में अपनी पकड़ स्थापित की। अब उनके RJD में आने से पार्टी को सवर्ण और भूमिहार वोट बैंक में महत्वपूर्ण लाभ मिलने की संभावना है।

राजद अब अपनी पारंपरिक मुस्लिम-यादव (MY) राजनीति से आगे बढ़कर सामाजिक विस्तार की नई राह पर चल पड़ी है। तेजस्वी यादव की कोशिश है कि पार्टी में सवर्ण, अति पिछड़ा और दलित वर्गों को भी समान रूप से प्रतिनिधित्व मिले। सूरजभान सिंह जैसे नेता का जुड़ना इसी रणनीति का हिस्सा है।

Advertisment

Bihar news | Bihar news 2025 | Tejashwi Yadav 

तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav rjd Bihar news 2025 Bihar news
Advertisment
Advertisment