Advertisment

बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का वार: 12 सवालों की आंधी में घिरे नीतीश कुमार

बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला। बेरोजगारी, पलायन और विकास को लेकर उन्होंने 12 सवाल दागे और कहा कि सीएम नीतीश जवाब देने से मुंह न छिपाएं।

author-image
YBN Bihar Desk
nitish kumar tejashwi yadav
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार विधानसभा चुनाव की आहट तेज हो चुकी है और इसी के साथ सूबे की राजनीति गरमा गई है। सोमवार की सुबह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लगातार 12 सवाल दागते हुए नीतीश सरकार को बेरोजगारी, पलायन और विकास की कमी के लिए ज़िम्मेदार ठहराया।

तेजस्वी यादव ने लिखा कि बीते 20 सालों से बिहार में नीतीश कुमार की सत्ता और 11 सालों से केंद्र में नरेंद्र मोदी की मौजूदगी के बावजूद राज्य अब भी देश का सबसे पिछड़ा इलाका बना हुआ है। उनका दावा है कि नीति आयोग की रिपोर्ट साफ करती है कि बिहार आज भी गरीबी और पलायन से जूझ रहा है। उन्होंने यहां तक कहा कि बिहार की प्रति व्यक्ति आय, अफ्रीका के गरीब देशों युगांडा और रवांडा से भी कम है।

तेजस्वी ने अपने 12 सवालों में खास तौर पर बेरोजगारी, उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, मछली और डेयरी उत्पादन, आईटी सेक्टर, बुनकर और लघु उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और लगातार पलायन जैसे मुद्दों को उठाया। उन्होंने नीतीश सरकार से पूछा कि आखिर इतनी संभावनाओं के बावजूद राज्य को विकास की मुख्यधारा में क्यों नहीं लाया जा सका।

तेजस्वी यादव ने पूछे ये 12 सवाल

तेजस्वी यादव ने लिखा, बिहार के 𝟖 करोड़ युवा 𝟐𝟎 साल के मुख्यमंत्री से ये सवाल पूछना चाहते हैं:-

Advertisment

𝟏. बिहार में केला, मकई, मखाना, चावल, गन्ना, आलू, लीची, आम इत्यादि अनेक विश्व प्रसिद्ध अनाज, फल, सब्ज़ियों का इतना उत्पादन होता है लेकिन इन सभी से संबंधित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग 𝟐𝟎 वर्षों से बिहार में क्यों नहीं लगाए गए और क्यों नहीं लग सकते ? 𝟐𝟎 वर्षों की सरकार जवाब दें? 

𝟐. बिहार बेरोज़गारी का मुख्य केंद्र क्यों है? 𝟐𝟎 वर्षों की एनडीए सरकार बताए कि बिहार में 𝐈𝐓 कंपनियाँ क्यों नहीं बुलाई गयी? क्यों नहीं आयी और क्यों नहीं आ सकती? बिहार में आईटी पार्क और 𝐒𝐄𝐙𝐬 क्यों नहीं बन सकते?

𝟑. बिहार दूसरे प्रदेशों से मछली ख़रीदता है ? 𝟐𝟎 वर्षों की सरकार बताए कि बिहार में मछली उत्पादन संबंधित तमाम संसाधन होने के बावजूद यहां ऐसी  व्यवस्था क्यों नहीं कर सकते? बिहार में मछली उत्पादन को बढ़ावा देकर, यहां ज़िलावार मछली बाज़ार लगाकर मछुआरों की आमदनी और उत्पादन क्यों नहीं बढ़ा सकते?

Advertisment

𝟒. 𝟐𝟎 वर्षों की सरकार बताए, बिहार में डेयरी प्रॉडक्ट्स यानि दुग्ध उत्पादन संबंधित बड़े उद्योग क्यों नहीं लगाए जा सकते? बिहार का दूध, घी, मक्खन, चीज, पनीर, खोया इत्यादि दूसरे प्रदेशों और देशों में क्यों नहीं भेजा जा सकता? 

𝟓. 𝟐𝟎 वर्षों की नीतीश सरकार बताए, बिहार में इंडस्ट्री स्पेसिफिक क्लस्टर या उद्योग-विशिष्ट क्लस्टर क्यों नहीं लगाए जा सकते?

𝟔. 𝟐𝟎 वर्षों की 𝐍𝐃𝐀 सरकार बताए कि इन्होंने बुनकर उद्योग, लघु उद्योग और हथकरघा उद्योग के लिए क्या किया? इनके शासन में बड़े पैमाने पर इन उद्योग़ो को बढ़ावा क्यों नहीं दिया गया?

Advertisment

𝟕. 𝟐𝟎 वर्षों की सरकार बताए उन्होंने बिहार को अब तक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित क्यों नहीं किया? बिहार में पर्यटन की असीम संभावनाएँ हैं.

𝟖. 𝟐𝟎 वर्षों की सरकार नियुक्ति, भर्ती परीक्षा और प्रक्रिया को पारदर्शी तथा नियमित क्यों नहीं करती? 

𝟗. 𝟐𝟎 वर्षों में बिहार से कुल कितना पलायन हुआ? बिहार में अप्रत्याशित दर से पलायन क्यों बढ़ रहा है?

𝟏𝟎. 𝟐𝟎 वर्षों में पहले से चालू कितने चीनी मिल, जूट मिल, पेपर मिल एवं कुल कितने उद्योग-धंधे और कल-कारख़ाने बंद हुए तथा उससे बिहार को कुल कितने राजस्व व रोज़गार के अवसरों की हानि हुई?

𝟏𝟏. 𝟐𝟎 वर्षों में बिहार का कुल कितने लाख करोड़ रुपए शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर दूसरे प्रदेशों में गया?

𝟏𝟐. बिहार के मानव संसाधन का कुल कितने प्रतिशत बिहार में और कितने प्रतिशत दूसरे प्रदेशों में कार्यरत है?

Bihar news | Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav Bihar news
Advertisment
Advertisment