Advertisment

बदलाव का बिगुल: तेजस्वी यादव बोले – अब हर बिहारी बनेगा ‘सीएम’, महागठबंधन की सरकार तय

बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद तेजस्वी यादव ने फेसबुक LIVE में कहा कि अब हर बिहारी बनेगा ‘सीएम’ यानी चेंज मेकर। उन्होंने वादा किया कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो बिहार में कोई बेरोजगार नहीं रहेगा।

author-image
YBN Bihar Desk
Tejashwi Yadav

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य की सियासत गरमाती जा रही है। जैसे ही चुनाव आयोग ने मतदान कार्यक्रम की घोषणा की, उसी के कुछ घंटे बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फेसबुक पर लाइव आकर एक जोशीला संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अब हर बिहारी बनेगा सीएम” और सीएम का मतलब बताया ‘चेंज मेकर’ यानी बदलाव लाने वाला।

तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता अब तय कर चुकी है कि इस बार राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने अपने संबोधन में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध को केंद्र में रखते हुए कहा कि जब वे मुख्यमंत्री बनेंगे तो बिहार में कोई भी घर ऐसा नहीं होगा जहां बेरोजगारी रहे। “जब आप चेंज मेकर बनेंगे, तो बिहार के हर घर में रोजगार और सम्मान दोनों आएगा।

तेजस्वी की भावनात्मक अपील और सोशल मीडिया कैंपेन

तेजस्वी ने इस बार के चुनाव अभियान की शुरुआत एक प्रतीकात्मक वाक्य से की, “हर बिहारी बनेगा सीएम।” यह नारा केवल प्रचार नहीं बल्कि युवाओं को केंद्र में रखकर तैयार की गई रणनीति है। बिहार देश का सबसे युवा राज्य है, और बेरोजगारी यहां की सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। तेजस्वी ने इसी भावनात्मक बिंदु को राजनीतिक हथियार बनाया है।

फेसबुक LIVE के अलावा उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर भी लिखा कि 14 नवंबर 2025 को बिहार का इतिहास बदलेगा। उन्होंने इसे परिवर्तन और सुनहरे भविष्य की शुरुआत बताया। तेजस्वी ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं बल्कि बिहार का भाग्य बदलने का उत्सव है।

Advertisment

दो चरणों में होगा मतदान, तेजस्वी ने बताया ‘महात्यौहार’

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव को दो चरणों में कराने की घोषणा की है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। तेजस्वी ने इस तारीख को बिहार के इतिहास का स्वर्ण दिवस कहा और इसे जनता के महात्यौहार के रूप में पेश किया।

उन्होंने कहा कि बीस साल के बाद बिहार एक नए सवेरे की ओर बढ़ रहा है। दिवाली और छठ पूजा के बाद बिहार का असली पर्व आएगा, वो दिन जब बिहार बीस साल की तकलीफों से मुक्त होगा।

NDA सरकार पर तेजस्वी के तीखे हमले

अपने संबोधन में तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 20 साल में बिहार ने जो कुछ झेला, वो किसी राज्य ने नहीं झेला। अपराध, भ्रष्टाचार, घोटाले, पेपर लीक, बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, और शासन का पतन। तेजस्वी ने कहा कि अब जनता इन सब से मुक्त होने के लिए तैयार है।

Advertisment

उन्होंने नीतीश कुमार पर सीधा वार करते हुए कहा कि अब बिहार को ऐसा सीएम चाहिए जो थका हुआ नहीं, बल्कि जोश से भरा हो। जो डरकर हाथ न जोड़े बल्कि बिहार के हक के लिए शेर की तरह दहाड़े। तेजस्वी ने खुद को उसी ‘विजनरी और निडर’ सीएम उम्मीदवार के रूप में पेश किया।

Tejashwi Yadav | bihar election 2025 | bihar election 2025 live | Bihar Election 2025 News

Bihar Election 2025 News bihar election 2025 live bihar election 2025 तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav
Advertisment
Advertisment