Advertisment

JDU में भगदड़? Nishant Kumar की Entry क्यों ज़रूरी है, Gopal Mandal ने खोले सियासी राज

JDU विधायक Gopal Mandal का बड़ा बयान: Nishant Kumar नहीं आए तो पार्टी में भगदड़ मच जाएगी! क्या Nitish Kumar के बेटे की सियासत में एंट्री JDU को बचा सकती है? पढ़िए बिहार राजनीति की इनसाइड स्टोरी।

author-image
YBN Bihar Desk
Gopal Mandal JDU MLA Nitish Kumar
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार की सियासत एक बार फिर हलचल में है और इस बार चर्चा का केंद्र बने हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar)। जेडीयू (JDU) के बेबाक विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) ने अपने हालिया बयान में पार्टी के भविष्य को लेकर बड़ी चिंता जाहिर की है। उन्होंने चेताया है कि अगर निशांत कुमार राजनीति में नहीं आते हैं, तो पार्टी में 'भगदड़' मच जाएगी और कार्यकर्ता विभिन्न पार्टियों की ओर कूच कर जाएंगे।

Advertisment

गोपाल मंडल ने साफ कहा कि पार्टी को बचाना है तो निशांत कुमार को जल्द सक्रिय राजनीति में लाना होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पार्टी के कार्यकर्ता RJD, BJP, RLM जैसी अन्य पार्टियों में चले जाएंगे यदि नेतृत्व का स्पष्ट उत्तराधिकारी नहीं सामने आया। उन्होंने दावा किया कि आधे-आधे नहीं, जो जहां मौका पाएगा, वहीं छलांग लगा देगा।

गोपाल मंडल के इस बयान से स्पष्ट है कि JDU में अंदरूनी अस्थिरता और नेतृत्व संकट गहराता जा रहा है। जबकि नीतीश कुमार उम्र और स्वास्थ्य के मोर्चे पर धीरे-धीरे राजनीति से अलग हो रहे हैं, पार्टी के पास कोई स्पष्ट उत्तराधिकारी नहीं दिख रहा। निशांत कुमार, जो एक इंजीनियर हैं और अब तक राजनीतिक रूप से निष्क्रिय रहे हैं, को ही गोपाल मंडल पार्टी का भविष्य मानते हैं।

नीतीश कुमार को लेकर भी गोपाल मंडल ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। उन्होंने मीडिया में चल रही मानसिक अस्वस्थता की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं, बस उन्होंने हाल ही में दांत की सफाई करवाई है, जिससे उनकी जबान और होंठों की हरकत अलग दिखती है।

Advertisment

गोपाल मंडल ने निशांत की तारीफ करते हुए कहा कि वे उतने ही समझदार हैं जितने उनके पिता और वे राजनीतिक नेतृत्व देने में सक्षम होंगे। 

nitish kumar Bihar CM Nitish Kumar cm nitish kumar CM Nitish Kumar news cm nitish kumar son nishant kumar
Advertisment
Advertisment