प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सीवान की विशाल जनसभा में एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा रेल कारखाने में निर्मित इंजन अब अफ्रीका की रेलवे लाइनों पर दौड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर हमला बोला।
"जिस सारण को पिछड़ा कहा गया, आज वहीं का इंजन अफ्रीका जाएगा"
अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि पंजे (कांग्रेस) और लालटेन (आरजेडी) वालों ने सारण जिले को पिछड़ा बताकर भुला दिया था। लेकिन आज यही मढ़ौरा फैक्ट्री का बना 150 इवोल्यूशन सीरीज का इंजन अफ्रीका के गिनी देश में चलेगा। 3000 करोड़ के इस ऑर्डर से बिहार ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग मैप पर छा गया है।
बिहार: मेक इन इंडिया का नया हब
प्रधानमंत्री ने बताया कि बिहार अब सिर्फ मखाना और कृषि उत्पादों के लिए नहीं, बल्कि भारी उद्योगों के लिए भी जाना जाएगा:
-
150 लोकोमोटिव का पहला बैच गिनी की सिमंडौ लौह अयस्क परियोजना के लिए
-
5900 करोड़ की नई रेल और इंफ्रा परियोजनाओं का शिलान्यास
-
आत्मनिर्भर भारत को बिहार के युवाओं की तकनीकी ताकत
"जंगलराज ने बिहार को पलायन का केंद्र बना दिया था"
विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस-राजद के शासन में बिहार से हर रोज हजारों युवा पलायन करते थे। आज वही बिहार दुनिया को रेल इंजन एक्सपोर्ट कर रहा है। नीतीश जी ने जंगलराज खत्म कर विकास का रास्ता खोला।